{"_id":"15b7db9070328d2ff9a20abd3a3690f3","slug":"chandigarh-will-clean-up-amarnath-yatra-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा में चंडीगढ़ की अनूठी पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा में चंडीगढ़ की अनूठी पहल
नीरज कुमार /अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 09 May 2014 11:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा अमरनाथ की यात्रा में भंडारा लगाने के साथ-साथ बाबा की राह की भी सफाई करेंगे। शहर की धार्मिक संस्था शिव पार्वती सेवादल अमरनाथ यात्रा के दौरान अनूठी पहल करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
बाबा के भक्तों द्वारा अमरनाथ यात्रा के दौरान फेंकी गईं प्लास्टिक की बोतलें और अन्य प्लास्टिक के सामान को चुनकर एक जगह एकत्र करेंगे और वहीं पर उसे क्रैश कर चंडीगढ़ लाएंगे।
विज्ञापन
हजारों की संख्या में यात्री बाबा के दर्शन के लिए जाते हैं। पानी की प्लास्टिक की बोतलें व अन्य प्लास्टिक के सामान ले जाते हैं।
क्रैश किया गया प्लास्टिक के बेचने से जो भी राशि संस्था को मिलेगी उस पैसे को पीजीआई में मरीजों और उनके तीमारदारों को लंगर पर खर्च किया जाएगा। शिव पार्वती सेवादल बालटाल में भंडारा लगाएगी। 28 जून से 10 अगस्त तक यात्रा होगी।
विज्ञापन
शिव पार्वती सेवा दल चंडीगढ़ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि बाबा बर्फानी के लिए पूरे देश से 150 भंडारा कमेटियां भंडारा लगाती हैं। इस बार पांच लाख लोग बाबा के दर्शन करने के लिए जाने की उम्मीद है। पिछले साल भी इतने ही लोग बाबा बर्फानी के पवित्र गुफा में उनके दर्शन के लिए गए थे।