{"_id":"5779677d4f1c1b6c697fa395","slug":"chandigarh-will-become-country-s-first-carbon-free-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोलियम मंत्री की घोषणा, चंडीगढ़ बनेगा देश का पहला कार्बन फ्री शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोलियम मंत्री की घोषणा, चंडीगढ़ बनेगा देश का पहला कार्बन फ्री शहर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 04 Jul 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
धर्मेंद्र प्रधान
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि दशहरा तक चंडीगढ़ कार्बन फ्री सिटी बन जाएगा। यह देश का पहला कार्बन फ्री शहर होगा। उन्होंने कहा कि 11 अक्तूबर विजयदशमी तक शहर में सीएनजी और पीएनजी की पाइप लाइन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
धर्मेंद्र प्रधान रविवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन के निवास स्थान पर अफसरों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसी दौरान शहर में लगभग 50 हजार कनेक्शन लगाने का लक्ष्य भी पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले धर्मेंद्र प्रधान ने संजय टंडन के परिवार के सदस्यों से बातचीत की। उसके बाद प्रशासक के सलाहकार परिमल राय, इंडियन आयल के सीनियर डिवीज़न रिटेल सेल्स मैनेजर सचिन शर्मा, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के चीफ रीजनल मेनेजर गगनदीप सिंह सोढ़ी और अदानी ग्रुप के एसेट हेड संजय तारक के साथ बैठक की और शहर में बिछाई जाने वाली पाइपलाइन के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 11 अक्तूबर तक इस कार्य को हर हाल में पूरा कर लें। विजयदशमी के पावन अवसर पर वह स्वयं इसका लोकार्पण करने चंडीगढ़ आएंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार से शहर को पहला कार्बन फ्री सिटी बनाने के लिए मंत्रालय की तरफ से पहला कदम होगा।
इसके लिए उनका मंत्रालय दिन रात लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि इन गैस पाइपलाइन को बिछाने से लोगों के घरों तक सीधे घरेलू गैस मुहैया करवाई जाएगी और वहीं सीएनजी के वाहनों से शहर में कार्बन को ख़त्म किया जाएगा। इससे शहरवासी और अधिक स्वस्थ रहेंगे। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि शहर में सीएनजी और पीएनजी गैस पाइप बिछने से स्थानीय लोगों को बहुत लाभ होगा।