फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh will be kerosene free, advisor took officers meeting

सिटी ब्यूटीफुल को केरोसिन फ्री बनाने पर एडवाइजर ने ली मीटिंग

Sat, 19 Mar 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 19 Mar 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
chandigarh will be kerosene free, advisor took officers meeting
परिमल राय, चंडीगढ़ सलाहकार - फोटो : amar ujala

सिटी ब्यूटीफुल को केरोसिन फ्री बनाने के लिए एडवाइजर परिमल राय ने शुक्रवार को यूटी गेस्ट हाउस में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की। एडवाइजर ने सरकार की नीति स्पष्ट करते हुए सभी से शहर को केरोसिन फ्री बनाने में सहयोग मांगा।

विज्ञापन


डीसी अजीत बालाजी जोशी ने पूरी रूपरेखा समझाई। उन्होंने कहा कि केरोसिन के बदले लोगों को सब्सिडी रेट पर एलपीजी गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। 1 अप्रैल से प्रशासन शहर को केरोसिन फ्री करने जा रहा है।
विज्ञापन


मेयर अरुण सूद ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता कैंप लगाए जाएंगे। कुछ जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन के इस फैसले में कई बाधाएं गिनाईं। पूर्व मेयर एवं पार्षद सुभाष चावला ने कहा कि बुकिंग कंप्यूटराइज्ड सिस्टम से होती है। झुग्गी झोपड़ियों में रहने वालों को यह समझने में दिक्कत होगी। साथ ही स्कीम में एक ही सिलेंडर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सिलेंडर के खाली होने पर वह कहां जाएंगे। मनोनीत पार्षद एमपी कोहली ने कहा कि माता मनसा देवी पर लंगर केरोसिन से ही बनता है। इसके बंद होने से उन्हें दिक्कत होगी। धनास के सरपंच कुलजीत सिंह संधू ने कहा कि जिनकेपास पहचान का कोई प्रमाण नहीं है उनको गैस कनेक्शन कैसे मिलेगा। केरोसिन से ही वह रेहड़ी फड़ी लगाकर गुजर बसर कर रहे हैं।


अधिकारियों ने सभी समस्याओं का हल निकालने का आश्वासन दिया। डीसी ने कहा कि कुछ नया करने पर थोड़ी मुश्किल होती ही है लेकिन बाद इसके परिणाम अच्छे होते हैं। मीटिंग में पंचायत समिति के चेयरमैन सिंगारा सिंह, सरपंच हुकम चंद, गुरप्रीत हैप्पी, साधू सिंह और मोहिंद्र कौर सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed