फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh weather, Weather changed, city news

बारिश के बाद तेज हवाएं, ओले भी गिरे, तापमान गिर कर पहुंचा 33 डिग्री

Fri, 07 Apr 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 07 Apr 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
chandigarh weather, Weather changed, city news
बारिश के बाद तेज हवाएं - फोटो : अमर उजाला
बारिश के बाद चली हवाओं ने शहरवासियों को परेशान कर दिया। पूरे दिन हवाएं चलती रहीं। दोपहर के वक्त कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। बारिश भी हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


वीरवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि सुबह 11 बजे करीब 20-25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। दोपहर बाद कुछ राहत देखने को मिली।
विज्ञापन


करीब दो बजे 10-15 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। हवाओं से कई जगह पेड़ और डाली गिरने की भी सूचना भी आई। मौसम विभाग ने बताया है कि 24 घंटे के भीतर 5.3 एमएम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि अब मौसम में सुधार देखने को मिल सकता है। शुक्रवार को हल्केबादल छाए रहेंगे। शनिवार से मौसम साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश और हवा से बिजली व्यवस्था ध्वस्त

chandigarh weather, Weather changed, city news
बारिश और हवा से बिजली व्यवस्था ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला
तेज हवा और बारिश के कारण वीरवार को 15 सेक्टरों में बिजली गुल रही। इस दौरान कंपलेंट नंबर पर फोन करने के बावजूद बिजली ठीक करने में तीन से चार घंटे लगे। सारंगपुर, इंडस्ट्रियल एरिया और 220 केवी सब स्टेशन किशनगढ़ में समस्या आने के कारण बिजली व्यवस्था ध्वस्त हुई।

सेक्टर-7, 9, 10, 11, 12, 14, 15, 26, 27, 29, 39, 40, 46, 49, 51, 55, 56, धनास, मनीमाजरा के कई एरिया में बिजली सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक गुल रही। इस दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं हेल्पलाइन नंबर 0172-4639999 नॉट रीचेबल आता रहा। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और 2 में भी सुबह 9 से दोपहर बाद एक बजे तक बिजली गुल रही।

सेक्टर-40 फॉसवेक के वाइस प्रेसिडेंट हितेश पुरी ने बताया कि बिजली व्यवस्था बारिश और हवा के बाद खराब हो गई। सेक्टर-40 में दो घंटे का बिजली कट रहा। बिजली विभाग केसुपरिंटेंडिंग इंजीनियर एमपी सिंह ने बताया कि जो भी कंपलेंट नंबर पर शिकायत आई है। वहां की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है। बारिश के बाद तेज हवाओं के कारण कई जगह ट्रांसफार्मर में फाल्ट आ गया था।  इस कारण बिजली कट की समस्या हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed