फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Weather update: Chandigarh turns colder than Shimla

कड़ाके की ठंड जारी, शिमला से ठंडा रहा चंडीगढ़, अभी राहत के आसार नहीं

Tue, 15 Dec 2020 12:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 15 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Weather update: Chandigarh turns colder than Shimla
- फोटो : अमर उजाला

लगातार दूसरे दिन कड़ाके की ठंड जारी रही। रविवार के मुकाबले सोमवार को तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से आठ डिग्री कम रहा जबकि रात के तापमान में भी गिरावट आई है। सोमवार को पहाड़ी इलाकों के मुकाबले चंडीगढ़ ज्यादा ठंडा रहा। शिमला का अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि चंडीगढ़ का तापमान 14.6 डिग्री था।

विज्ञापन


इसी तरह से नाहन का 18.3 डिग्री, सोलन का 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ के मुकाबले पंजाब के इलाके ज्यादा ठंड रहे। पटियाला का अधिकतम तापमान 13 डिग्री, लुधियाना का 13.7 डिग्री, अमृतसर का 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिन रात के तापमान में गिरावट जारी रहने वाली है। 17 दिसंबर के आसपास रात का तापमान छह डिग्री तक पहुंच सकता है। 
विज्ञापन



अभी तक रात का तापमान आठ डिग्री तक गया है। इस दौरान कुछ इलाकों में शीतलहर भी चल सकती है। ऐसी स्थिति में लोगों को थोड़ी एहतियात बरतने की जरूरत है। रविवार की तरह सोमवार को भी आसमान पर बादल छाए रहे। इस वजह से धूप नहीं निकली। दोपहर में कुछ समय के लिए धूप आई लेकिन उसका आना न आना बराबर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बुधवार को भी आसमान साफ रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, जबकि रात के तापमान में थोड़ी और कमी आएगी। रात का तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। 17 दिसंबर को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed