फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh weather update: Chandigarh gets maximum rain in 24 hours after 16 years

उत्तर भारत में चंडीगढ़ अकेला राज्य, जहां सामान्य से ज्यादा हुई बारिश, 16 साल बाद हुई ऐसी बरसात

Fri, 14 Aug 2020 01:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 Aug 2020 01:02 AM IST
सार

  • चंडीगढ़ में 16 साल बाद 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश
  • साल 2004 में 241 एमएम बारिश रिकार्ड हुई थी 
  • इसके बाद मंगलवार रात को 133.5 एमएम बारिश की गई दर्ज

विज्ञापन
Chandigarh weather update: Chandigarh gets maximum rain in 24 hours after 16 years
चंडीगढ़ की सड़कों पर भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश की कमी झेल रहे चंडीगढ़ के लिए यह हफ्ता काफी राहत लेकर आया है। सक्रिय मानसून के साथ कई मौसमी व्यवस्थाएं सक्रिय हैं, जिससे बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, साल 2004 में अगस्त के दौरान 24 घंटे में 241 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। अब 16 साल के बाद मंगलवार रात 133.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। 

विज्ञापन


बीते दो दिन में चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों में 205 एमएम बारिश हुई है। दो दिन पहले तक चंडीगढ़ में बारिश की करीब 15 फीसदी कमी चल रही थी। इन दो दिनों में हुई बारिश से न सिर्फ कमी पूरी हुई है बल्कि सामान्य से नौ फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मानसून सीजन में अब तक चंडीगढ़ में 614.3 एमएम बारिश हो चुकी है, जबकि मानसून के मापदंड के मुताबिक इस समय तक 565.5 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे उत्तर भारत में चंडीगढ़ ही एक ऐसा इलाका है, जहां सामान्य से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में दो फीसदी, पंजाब में नौ फीसदी, हिमाचल में 27 फीसदी और दिल्ली में दस फीसदी की कमी रिकॉर्ड हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में निम्न का दबाव बनने से नमी की हवाएं उत्तर भारत की ओर आ रहीं थीं। इससे मानसून सक्रिय हुआ और दो दिन में अच्छी बारिश देखने को मिली।

अब मूसलाधार बारिश का करना होगा इंतजार

Chandigarh weather update: Chandigarh gets maximum rain in 24 hours after 16 years

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि बारिश अब थोड़ी कमजोर पड़ेगी। बीच में कभी धीमी तो कभी तेज बारिश की संभावना बनी रहेगी। हालांकि अगले कुछ दिन मूसलाधार बारिश की संभावना नहीं है। बारिश आएगी लेकिन इतनी तेज नहीं होगी। अगस्त के आखिरी सप्ताह अच्छी बारिश की संभावना बनती दिख रही है। उस दौरान भी मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। साथ कुछ मौसमी सिस्टम भी सक्रिय होते दिख रहे हैं। हालांकि 15 अगस्त तक बारिश की अब भी उम्मीद बनी हुई है।

तापमान में आई गिरावट
बारिश के बाद शहरवासियों को गर्मी से छुटकारा मिला। तापमान में जबरदस्त की गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था जबकि न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 26-25 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।

दो दिन में चंडीगढ़ में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इससे पहले साल 2004 में 24 घंटे में 241 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई थी, जबकि मंगलवार रात करीब 133.6 एमएम बारिश हुई है, जो करीब 16 साल बाद ऐसी बारिश देखने को मिली है। - सुरेंद्र पाल, निदेशक मौसम विभाग चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed