{"_id":"66f19df988d73cea22020dab","slug":"chandigarh-weather-temperature-37-6-record-first-time-in-last-many-years-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितंबर में जून जैसी गर्मी: चंडीगढ़ में तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड, सितंबर में पहली बार पारा 37.6 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितंबर में जून जैसी गर्मी: चंडीगढ़ में तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड, सितंबर में पहली बार पारा 37.6 डिग्री
Mon, 23 Sep 2024 10:27 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 23 Sep 2024 10:27 PM IST
सार
चंडीगढ़ में सोमवार को दिन में आसमान से आग बरसी। तापमान 37.6 डिग्री तक पहुंच गया। ऐसा महसूस हो रहा था कि जून का महीना चल रहा है। शहर में सितंबर में इससे पहले दिन का तापमान 37 डिग्री से ऊपर नहीं गया था।
विज्ञापन
weather
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सितंबर का महीना खत्म होने वाला है लेकिन लोगों को अभी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। सोमवार का दिन चंडीगढ़ के इतिहास में सितंबर महीने का सबसे गर्म दिन रहा। पहली बार सितंबर में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को लोगों ने जून जैसी गर्मी महसूस की। इसकी बड़ी वजह सामान्य से कम बारिश है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक शहर में सामान्य से 14.4 फीसदी कम बारिश हुई है।
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार, सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। सितंबर में अधिकतम तापमान का सामान्य से इतना ज्यादा होना बड़ी घटना है। सामान्यतः ऐसा नहीं होता। तापमान में बदलाव दो से चार डिग्री के बीच ही होता है लेकिन पहली बार 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई। इसकी वजह से ही सितंबर के महीने में अब तक की सर्वाधिक गर्मी का रिकॉर्ड टूटा है।
इससे पहले 7 और 8 सितंबर 2023 को सर्वाधिक तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। इससे पहले 22 सितंबर 2020 को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। न्यूनतम तापमान में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। पूरे दिन लोगों के माथे से पसीना निकलता रहा। जो एसी व कूलर पिछले कई दिनों से बंद थे, सोमवार को लोगों को मजबूरन चलाने पड़े।
विज्ञापन
इस बार बारिश हुई कम, पैटर्न भी बदला
सितंबर माह के अंत में पड़ रही भीषण गर्मी का बड़ा कारण इस बार मानसून सीजन में बारिश का कम होना है। इस सीजन में 1 जून से लेकर अब तक कुल 712.2 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से 14.4 फीसदी कम है। इस वजह से ही लोग भीषण गर्मी झेल रहे हैं। पिछले साल की तरह इस बार बारिश नहीं पड़ी है। सीजन में एक बार भी बारिश का लंबा स्पैल देखने को नहीं मिला, जैसा पिछली बार देखा गया था। बारिश छोटे-छोटे स्पेल में ही हुई है। एक बार भी लगातार बारिश नहीं हुई। एक-दो घंटे की बारिश के बाद इस बार मौसम साफ हो जाता था। इसका असर अब देखने को मिल रहा है। वहीं, चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान जारी किया था कि इस बार मानसून सीजन में सामान्य से ज्यादा बारिश होगी लेकिन अब तक ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है।
आज भी गर्मी, 27 से मिल सकती है राहत
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार, मंगलवार को भी शहर में भीषण गर्मी रहेगी। दिन के समय में हल्के बादल छा सकते हैं लेकिन गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है। बुधवार को भी तापमान ज्यादा रहेगा। हालांकि 27 सितंबर के बाद मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। इसके अगले कुछ दिन तक बादल छाने और बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। अगर मौसम में बड़ा बदलाव नहीं होता है तो इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
बीते 10 वर्षों में सितंबर माह का अधिकतम तापमान
वर्ष अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
7 व 8 सितंबर 2023 37
9 सितंबर 2022 36.2
7 व 29 सितंबर 2021 35.8
22 सितंबर 2020 36.6
12 सितंबर 2019 36
7 सितंबर 2018 35.2
19 सितंबर 2017 36.3
20 सितंबर 2016 35.6
13 सितंबर 2015 33.3