{"_id":"587cda444f1c1b233aefe4d0","slug":"chandigarh-weather-report-rain-in-morning-sun-shine-in-mid-time-and-dense-fogg-in-evening","type":"story","status":"publish","title_hn":"'तिरंगा' बना मौसम, सुबह बारिश दोपहर में धूप तो शाम को छाई धुंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'तिरंगा' बना मौसम, सुबह बारिश दोपहर में धूप तो शाम को छाई धुंध
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 16 Jan 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में मौसम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही दिन में मौसम के तीन-तीन रंग देखने को मिल रहे हैं। सुबह बारिश हुई तो दोपहर में निकली धूप और अब शाम को धुंध छाई हुई है। सोमवार सुबह बारिश के बाद चंडीगढ़ में एक बार फिर से ठंड बढ़ गई। बारिश के बाद दिनभर सूरज और बादलों की लुक्काछिपी जारी रही। शाम के वक्त हल्की धुंध भी छाई। रुक-रुक कर ठंडी हवाएं भी चल रही थीं। अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था।
हालांकि रविवार रात का तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण चंडीगढ़ के आसपास के इलाकों में बारिश हुई है। पहाड़ी इलाकों के मुकाबले मैदानी इलाकों में काफी कम बारिश हुई है। मनाली में 22 एमएम, धर्मशाला में 21.8, शिमला में 9.6 एमएम बारिश दर्ज हुई, जबकि चंडीगढ़ में मात्र 2.7 एमएम बारिश हुई है।
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि मंगलवार को भी हल्के बादल छाए रहेंगे। उसके बाद मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। 21 जनवरी के आसपास एक बार फिर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की बात कही जा रही है। उस दौरान भी हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन तापमान में थोड़ी राहत रहेगी। दिन का तापमान 19 से 20 डिग्री के आसपास और रात का तापमान सात से आठ डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।