फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh weather, pre monsoon arrival on 25-26

बारिशों से जून का मौसम हुआ सुहावना, लेकिन एक दो दिन बढ़ेगा तापमान

Fri, 23 Jun 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 23 Jun 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
chandigarh weather, pre monsoon arrival on 25-26
Chandigarh Weather - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग की ओर से दावा किया गया है कि प्री मानसून की तारीख कुछ आगे बढ़ गई है। पहले 19-21 जून तक प्री मानसून आने की संभावना जताई थी। अब 25 व 26 जून तक आने का दावा किया है। हालांकि मानसून के तय समय पर आने का दावा किया गया है। मानसून की तय तारीख 28 जून है। मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि 25 और 26 जून को बारिश के पूरे चांस है। इसी दौरान प्री-मानसून आएगा। उसके बाद ही मानसून आएगा। 
विज्ञापन


पिछले दिनों शहर में अच्छी बारिश हुई थी। उस दौरान प्री मानसून की संभावना जताई गई थी, लेकिन यह बारिश वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से हुई थी। दो दिन लगातार बारिश हुई, लेकिन स्थितियां प्री मानसून जैसी नहीं थीं। इस बात से मौसम विभाग ने भी इंकार किया था।
विज्ञापन


दिन व रात के तापमान नार्मल से नीचे आ गए हैं। वीरवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। इसी प्रकार रात का तापमान भी नार्मल से नीचे रिकार्ड किया जा रहा। बुधवार रात का तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस नोट हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून में ही मौसम कूल-कूल
लगातार बारिशों का असर जून के तापमान में भी पड़ा है। आमतौर पर जून में जबरदस्त गर्मी पड़ती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। दूसरे हफ्ते के तापमान को छोड़कर बाकी दिनों के तापमान नार्मल से नीचे दर्ज किए जा रहे हैं। मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल का कहना है कि इस बार जून में अच्छी बारिश हुई है।


पहाड़ी इलाकों में भी बारिशों का अच्छा असर देखा जा रहा है। इस वजह से जून का मौसम सामान्य के आसपास रिकार्ड किया जा रहा। एक दो दिन तापमान बढ़ेगा, लेकिन बाद में फिर से मौसम सुहावना हो जाएगा। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से आगे नहीं जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रिकार्ड होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed