फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Weather News Dense fog in Chandigarh

Chandigarh Weather News: धुंध की चादर में लिपटा चंडीगढ़, विजिबिलिटी शून्य के करीब, स्कूल आठ तक बंद

Tue, 03 Jan 2023 12:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 03 Jan 2023 12:04 AM IST
सार

चंडीगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में शिक्षा विभाग की ओर से सर्दियों की छुट्टियों को आठ जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। इसको लेकर शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को नोटिस जारी किया गया।

विज्ञापन
Chandigarh Weather News Dense fog in Chandigarh
चंडीगढ़ में धुंध में गुजरते वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

घनी धुंध व लगातार बढ़ रही ठंड से सोमवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। चंडीगढ़ के कई इलाकों में दोपहर 12 बजे तक घनी धुंध छाई रही। सुबह 6:30 बजे कुछ इलाकों में विजिबिलिटी जीरो रही। इससे पारा सात डिग्री तक नीचे गिर गया। दिनभर लोग ठंड से कांपते नजर आए। घनी धुंध की वजह से सड़कों पर यातायात प्रभावित रहा। वाहन चालक पीली लाइटों के सहारे चलते देखे गए। 

विज्ञापन


सुखना लेक पर सैर करने वालों की संख्या भी आम दिनों के मुकाबले काफी कम रही। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही विजिबिलिटी शून्य से 10 मीटर तक रही। इसके बाद धीरे-धीरे विजिबिलिटी बढ़ी। सुबह सड़कें सुनसान रहीं। बाजारों में रौनक नहीं दिखी। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में धुंध का कहर जारी रहेगा। विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, ताकि बहुत जरूरी होने पर लोग सुबह-शाम को बाहर निकलें। विभाग ने अगले पांच दिन लोगों को सावधानी बरतने को कहा है।
विज्ञापन


सर्दी के कारण स्कूलों की छुट्टियां आठ जनवरी तक बढ़ाई
चंडीगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में शिक्षा विभाग की ओर से सर्दियों की छुट्टियों को आठ जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। इसको लेकर शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को नोटिस जारी किया गया। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में 25 दिसंबर से दो जनवरी तक शीत अवकाश किया गया था। विभाग ने पत्र में लिखा है कि अधिक धुंध और सर्दी के कारण बच्चों की सेहत खराब न हो, इसलिए छुट्टियों में इजाफा किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार: सुबह और शाम धुंध रहेगी। दिन के समय मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बुधवार: सुबह और शाम घनी धुंध रहेगी। दिन के समय मौसम साफ रहेगा। धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

गुरुवार: सुबह और शाम धुंध रहेगी। दिन में रुक-रुक कर बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed