{"_id":"595bea804f1c1bab1e8b48f4","slug":"chandigarh-weather-monsoon-became-weak-in-july","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मानसून कमजोर हुआ, 25 साल में सबसे गर्म हो गई जुलाई की रातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून कमजोर हुआ, 25 साल में सबसे गर्म हो गई जुलाई की रातें
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 05 Jul 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून पहुंचने में देरी होने के कारण चंडीगढ़ में मंगलवार का दिन 25 साल में सबसे ज्यादा गर्म रहा। प्री मानसून की बौछारों के बाद शहर में मानसून की बारिश नहीं हुई है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो इस बार मानसून कमजोर पड़ गया है। इस कारण बारिश अच्छी नहीं होगी। इससे तापमान बढ़ने के साथ रातें और गर्म होने की संभावना है।
मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम 27.7 डिग्री रहा। वहीं सोमवार रात तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशानी हुई। लोगाें के घरों के पंखे और कूलर फेल हो गए। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि प्री मानसून ने शहर में बेहतरीन दस्तक दी। उसके बाद 48 घंटे के अंदर मानसून की बारिश होने की संभावना थी, लेकिन मानसून एक हफ्ते लेट हो गया है। इस बार मानसून की बौछारें कम हाेंगी। इससे उमस भरी गर्मी अभी और बढ़ेगी। मंगलवार को 25 साल बाद उमस भरी गर्मी बढ़ गई।
25 साल पहले 4 जुलाई 1992 को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रिकार्ड किया गया था, लेकिन इस बार यह तापमान 27 डिग्री रिकार्ड किया गया। वर्ष 2016 में जुलाई में 109.5 मिमी. बारिश हुई थी। पिछले साल मानसून भी 30 जून को आ गया था, लेकिन इस बार जुलाई के पहले हफ्ते में यह कमजोर हो गया है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि उमस भरी गर्मी अभी और बढे़गी। एक हफ्ते बाद ही अच्छी बारिश होगी। अभी बारिश अगर होती है तो वह बहुत कम होगी।

पिछले दस साल का आंकड़ा
weather shimla
वर्ष अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
2007----------34.8-------------------22.4
2008---------- 36.4-------------------22.6
2009-----------39.4------------------22.0
2010------------38.8----------------21.4
2011----------36.0-------------------22.9
2012--------------42.5------------22.0
2013--------------26.6------------23.9
2014-------------39.0--------------22.7
2015-------------38.5----------------22.8
2016------------38.4-----------------22.8
2017--------------36.2---------------27.7
नोट - यह आंकड़ा पिछले दस साल का है।