{"_id":"4fbe41f4934b94a0fa0f5954cdb0d70a","slug":"chandigarh-weather-forecast-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: एक से तीन जून तक बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: एक से तीन जून तक बारिश के आसार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Sat, 30 May 2015 02:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी से परेशान शहर वासियों के लिए मौसम विभाग से राहत भरी खबर है। एक से तीन जून तक बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विभाग का दावा है कि 31 मई को फिर से हिमालय रीजन में फ्रेश वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे बारिश के आसार बन रहे हैं। एक से तीन जून तक शहर में बारिश की उम्मीद है। इससे दिन के तापमान में छह से सात डिग्री की गिरावट आ सकती है। रात के तापमान में भी काफी फर्क पड़ेगा।
मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया है कि इस बार वेस्टर्न डिस्टरबेंस काफी तेजी से एक्टिव हो रहा है। इससे पूरे उत्तर भारत में बारिश के आसार हैं। जिसका असर चंडीगढ़ में भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
पहाड़ों में भी बारिश की स्थिति बनी है। 31 मई की शाम से मौसम में बदलाव आने लगेगा। शुक्रवार को भी चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों में बादल छाए रहे। लेकिन दोपहर बाद छंट गए।
विज्ञापन
इससे दिन के तापमान में कुछ गिरावट आई और गर्म हवाएं नहीं चलीं। वीरवार के मुकाबले शुक्रवार को दिन के पारे में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को दिन का तापमान 38.7 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि वीरवार को तापमान 41.6 डिग्री नोट किया गया। हालांकि रात के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
बुधवार रात को तापमान 23.7 डिग्री था। जबकि वीरवार को 24.7 डिग्री नोट किया गया। शनिवार को भी पारा ठीक-ठाक रहने की उम्मीद है। लोगों को फिलहाल ज्यादा गर्मी महसूस नहीं होगी।