फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Weather: Cold increased the difficulty, there is no hope of relief

Chandigarh Weather: गलन ने बढ़ाई मुश्किल, राहत के आसार नहीं, मकर संक्रांति तक रहेगा ठंड का प्रकोप

Sun, 08 Jan 2023 01:48 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 08 Jan 2023 01:48 AM IST
सार

साल 2015 में सबसे कम तापमान था, आगामी दिनों में तापमान बढ़ेगा लेकिन सर्दी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 9 डिग्री कम रहा।

विज्ञापन
Chandigarh Weather: Cold increased the difficulty, there is no hope of relief
चंडीगढ़ में सोमवार सुबह धुंध से गुजरते वाहन। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

कड़ाके की ठंड के बीच गलन ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शनिवार को दिन में धूप जरूर निकली, लेकिन शीतलहर के चलते सर्दी से राहत नहीं मिली। आगामी दिनों में तापमान में वृद्धि हो सकती है, लेकिन राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। मकर संक्रांति तक ठंड का प्रकोप बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार साल 2015 में अधिकतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 9 डिग्री कम रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी दिनों में शहर का तापमान तो बढ़ेगा, लेकिन गलन से लोगों को राहत नहीं मिलेगी, क्यों पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर मैदानों में देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन


आगादी दिनों में ऐसा रहेगा मौसम
दिन- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान

  • रविवार- 14-08
  • सोमवार-16-10
  • मंगलवार- 18-10
  • बुधवार- 18-11
  • वीरवार- 19-12


धुंध से गड़बड़ा रही शहर की हवा
धुंध के कारण शहर की हवा भी गड़बड़ हो रही है। शनिवार को सक्टर-25 में लगे मॉनिटरिंग सेंटर पर शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 315 और सेक्टर-53 में लगे मॉनिटरिंग सेंटर पर एयर क्वालिटी इंडेक्स 323 दर्ज किया गया। जो बहुत बुरी स्थिति का संकेत है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि धुंध जितनी ज्यादा होगी हवा की गुणवत्ता भी उतनी ही खराब होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed