{"_id":"589208dd4f1c1b0b13e81d97","slug":"chandigarh-was-blow-by-the-budget-know-what-city-find-from-it","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ को बजट से लगा बड़ा झटका, देखिए क्या कुछ मिला?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ को बजट से लगा बड़ा झटका, देखिए क्या कुछ मिला?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 02 Feb 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
बजट 2017
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने चंडीगढ़ के कुल बजट में 1839 करोड़ रुपये की कैंची चला दी हैं। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से केंद्र को भेजे गए 6151.56 करोड़ के प्रस्ताव की जगह 4312.40 करोड़ रुपये ही स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन
ऐसे में अब शहर के स्मार्ट प्रोजेक्ट और परिवहन व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए बसें कैसें चलाई जाएंगी यह एक बड़ा सवाल होगा। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने चंडीगढ़ के कैपिटल बजट में 225 करोड़ रुपये की कटौती की है।
विज्ञापन
पिछले साल चंडीगढ़ को 700 करोड़ रुपये प्लान बजट में मिला था। इस बार कैपिटल बजट के नाम पर केवल 475 करोड़ रुपये मिला है। आम बजट में इस बार जो कैपिटल बजट मांगा गया था , उसका 43.18 फीसदी ही मिला है।
विज्ञापन
कैपिटल बजट में इस बार पिछले साल से 625 करोड़ रुपये कम मांगे गए थे। विकास योजनाओं में प्लान बजट में पिछले साल से 225 करोड़ रुपये कम मिले।
आम बजट में लगातार दो साल से हो रही है कटौती
वित्तमंत्री अरुण जेटली
- फोटो : PTI
प्रशासन ने मंत्रालय से इस बार कैपिटल बजट में 1100 करोड़ रुपये की मांग की थी। इ कैपिटल बजट कम मिलने केकारण चंडीगढ़ के विकास में बाधा आएगी।
चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से इस बार प्लान बजट और नॉन प्लान बजट को खत्म कर दिया गया।
इस बार प्लान बजट को कैपिटल बजट और नॉन प्लान बजट को रेवेन्यू हेड बजट का नाम दिया गया है। इस बार चंडीगढ़ की रेवेन्यू बजट 44 करोड़ रुपये अधिक दिए गए हैं।
वित्त मंत्रालय की ओर से वर्ष 2016- 17 में रेवेन्यू बजट में 4268.75 करोड़ रूपये दिए गए थे। इस बार यह बजट 4312.40 करोड़ रुपये का है।
कैपिटल बजट
वर्ष 2017- 18 के लिए मांगे और मिले
कैपिटल बजट
मांगा 1100 करोड़
मिले 475 करोड़
पिछले साल मिला बजट 700 करोड़
रेवेन्यू हेड बजट
मांगे 5000 करोड़
मिले 4312.40 करोड़
पिछले सल मिला बजट 4268 करोड़
चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से इस बार प्लान बजट और नॉन प्लान बजट को खत्म कर दिया गया।
इस बार प्लान बजट को कैपिटल बजट और नॉन प्लान बजट को रेवेन्यू हेड बजट का नाम दिया गया है। इस बार चंडीगढ़ की रेवेन्यू बजट 44 करोड़ रुपये अधिक दिए गए हैं।
वित्त मंत्रालय की ओर से वर्ष 2016- 17 में रेवेन्यू बजट में 4268.75 करोड़ रूपये दिए गए थे। इस बार यह बजट 4312.40 करोड़ रुपये का है।
कैपिटल बजट
वर्ष 2017- 18 के लिए मांगे और मिले
कैपिटल बजट
मांगा 1100 करोड़
मिले 475 करोड़
पिछले साल मिला बजट 700 करोड़
रेवेन्यू हेड बजट
मांगे 5000 करोड़
मिले 4312.40 करोड़
पिछले सल मिला बजट 4268 करोड़