फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh UT administration is working on mobility plan for traffic jam problem

चंडीगढ़ में ट्रैफिक जाम: मोबिलिटी प्लान पर काम करेगा प्रशासन, पर्यावरण के अनुकूल साधन तलाशने में मदद करेगा ब्रिटिश हाई कमीशन

Fri, 08 Apr 2022 11:13 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 08 Apr 2022 11:13 AM IST
सार

राइट्स कंपनी ट्राइसिटी के लिए मोबिलिटी प्लान पर काम कर रही है, जबकि आईसीएस कंसल्टेंट परिवहन के पर्यावरण के अनुकूल साधन तलाशने काम काम करेगा। इसके लिए खर्च भी काउंसिल ही उठाएगा। उनका मकसद शहर को कार्बन मुक्त करने के साथ ही क्लाइमेट चेंज एजेंडे में अपना योगदान देना है।

विज्ञापन
Chandigarh UT administration is working on mobility plan for traffic jam problem
मोबिलिटी प्लान को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते सलाहकार धर्मपाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए यूटी प्रशासन मोबिलिटी प्लान पर काम कर रहा है। प्रशासन ने रेल इंडिया तकनीकी और आर्थिक सेवा (राइट्स) कंपनी को सर्वे का काम सौंपा है। इस काम में अब ब्रिटिश काउंसिल भी सहयोग देगा। यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने ब्रिटिश काउंसिल के अधिकारियों के साथ बैठक की और तय हुआ कि परिवहन के पर्यावरण के अनुकूल साधन तलाशने में ब्रिटिश काउंसिल एक समानांतर सर्वे कराएगा।

विज्ञापन


बैठक में प्रशासक के सलाहकार को जानकारी दी गई कि ब्रिटिश काउंसिल की तरफ से सर्वे के लिए दिल्ली स्थित आईसीएस कंसल्टेंट कंपनी को चुना गया है। वह राइट्स कंपनी के साथ काम करेगी। धर्मपाल ने बताया कि राइट्स कंपनी ट्राइसिटी के लिए मोबिलिटी प्लान पर काम कर रही है, जबकि आईसीएस कंसल्टेंट परिवहन के पर्यावरण के अनुकूल साधन तलाशने काम काम करेगा। इसके लिए खर्च भी काउंसिल ही उठाएगा। उनका मकसद शहर को कार्बन मुक्त करने के साथ ही क्लाइमेट चेंज एजेंडे में अपना योगदान देना है। यह अध्ययन शहर में इको फ्रेंडली ट्रांसपोर्ट सिस्टम का विकल्प देने के लिए अपना सुझाव देगा। सलाहकार ने कहा कि अभी सिर्फ पहली बैठक हुई है। उधर, राइट्स कंपनी पिछले कुछ हफ्तों से चंडीगढ़, मोहाली व पंचकूला में विस्तृत ट्रैफिक एंड ट्रेवल सर्वे कर रही है। सर्वे के आधार पर ही मई महीने में आखिरी रिपोर्ट सौंपी जाएगी। शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए मोनो रेल, मेट्रो रेल या अन्य कौन सा विकल्प बेहतर होगा, उसका पता कराने के लिए ही ये स्टडी कराई जा रही है, जिस पर स्टडी के बाद ही प्रशासन आगे बढ़ेगा। 

विज्ञापन

आरएलए और एसटीए के आंकड़ों को भी देखेगी कंपनी

राइट्स कंपनी वर्ष 2009 से अब तक के बदले पहलुओं को देखते हुए स्टडी रिपोर्ट तैयार करेगी। इसमें देखा जाएगा कि चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग की बसों में रोजाना सफर करने वाले लोगों की संख्या 2009 से अब तक कितनी बढ़ी है। अब रोजाना कितने लोग बसों में सफर करते हैं। रजिस्टरिंग व लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) और स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) में तब से अब तक पंजीकृत वाहनों की संख्या को देखा जाएगा। अब हर दो से ढाई महीने में 15 हजार नए वाहन पंजीकृत हो रहे हैं। इसके अलावा रोजाना चंडीगढ़ में दाखिल होने वाले वाहनों के फ्लो को भी देखा जाएगा। इन सभी पहलुओं को देखते हुए ही यह अध्ययन रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राइट्स कंपनी ने दी प्रेजेंटेशन

मोबिलिटी प्लान की स्टडी को लेकर गुरुवार को सलाहकार धर्मपाल की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें राइट्स कंपनी ने मोबिलिटी प्लान की स्टडी को लेकर प्रेजेंटेशन दी। इसमें स्टडी प्रोग्रेस, लैंड यूज पैरामीटर्स, प्राथमिक सर्वेक्षण व इसका उपयोग, पार्किंग प्रबंधन को लेकर उपाय और ट्राइसिटी के लिए सर्विस लेवल बेंचमार्क आदि शामिल था। इससे पहले बैठक में कंपनी की शुरुआती रिपोर्ट को मंजूरी दी गई थी और आगे की स्टडी करने के लिए बोला गया था। बैठक में परिवहन सचिव, निगम आयुक्त, एसएसपी ट्रैफिक व चीफ आर्किटेक्ट समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed