{"_id":"5a41ea5b4f1c1baa268b5e6d","slug":"chandigarh-traffic-police-special-drive-on-christmas-night","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस की रात पैग लगा चलाई गाड़ी, एक ही रात में 93 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस की रात पैग लगा चलाई गाड़ी, एक ही रात में 93 चालान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:51 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस पीसीआर
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार रात को एक खास ड्राइव चलाई। शहर में ड्रंकन ड्राइव पर शिकंजा कसने के लिए कई जगह पर नाकेबंदी की गई। ये नाके खासकर डिस्को, पब और होटल से आने-वाले रास्ते पर लगाए गए थे। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने रिकार्ड 93 शराबी वाहन चालकों का चालान कर गाड़ियां जब्त कीं। इस साल अब तक ट्रैफिक पुलिस ड्रंक एंड ड्राइव के 6292 चालान कर चुकी है।
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने पिछले कुछ समय से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाई है। ड्रंक एंड ड्राइव के नाके तो रूटीन में लग ही रहे हैं, लेकिन इसके प्लान में भी अब तब्दीली की गई है। पहले से तय जगह पर नाका लगाने केबाद सरप्राइज के तौर पर कभी भी नाके की लोकेशन बदल दी जाती है। ऐसे में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को एस्केप रूट पर पकड़ लिया जाता है।
वहीं, अब नए साल के मौकेको ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। बेहतर है कि ऐसे लोग अपने साथ ऐसा चालक लेकर आएं, जो शराब ना पीए। गाड़ी चलाने के अलावा ट्रांसपोर्ट के अन्य विकल्पों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
...इधर लड़कियों को पहनाए हेल्मेट
क्रिसमस के मौके पर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने एनएसएस कार्यकर्ताओं के साथ विशेष जागरूकता अभियाना चलाया। सुखना लेक, सेक्टर-17 प्लाजा और सेक्टर-19 में चर्च के बाहर चलाए अभियान के तहत लड़कियों को हेल्मेट बांटे गए। इसके लिए एक ट्रैफिक क्विज प्रतियोगिता कराई गई और जिसने सही जवाब दिया, उसे हेल्मेट मिला। ट्रैफिक पुलिस ने लड़कियों को हेल्मेट पहनने के लाभ समझाए। इस दौरान सेंटा बनने एनएसएस कार्यकर्ताओं ने लोगों को ट्रैफिक नियमों के पाठ पढ़ाने के साथ चाकलेट दिए।