{"_id":"5e019b7a8ebc3e87c0697bbf","slug":"chandigarh-traffic-police-route-plan-for-elante-mall-on-christmas-and-new-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस और न्यू ईयर पर एलांते मॉल जा रहे हैं तो रूट देखकर निकलें, मिल सकता ट्रैफिक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस और न्यू ईयर पर एलांते मॉल जा रहे हैं तो रूट देखकर निकलें, मिल सकता ट्रैफिक जाम
Tue, 24 Dec 2019 10:31 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 24 Dec 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
एलांते मॉल, चंडीगढ़
क्रिसमस और न्यू ईयर पर लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। 24 और 25 दिसंबर को टैक्सी और ऑटो चालकों को सवारियां लेकर एलांते मॉल तक जाने अनुमति नहीं होगी। इन वाहनों के लिए इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 वेरका मिल्क प्लांट के सामने एक विशेष पिकअप और ड्रॉप एरिया प्रदान किया गया है।
वहीं, जो लोग एलांते मॉल जाने के लिए निजी परिवहन का उपयोग करना चाहते हैं, उन्हें हयात होटल या एचडीएफसी बैंक की तरफ से जाना होगा। ट्रैफिक पुलिस ने एलांते मॉल न जाने वाले लोगों से इन दोनों दिनों में पूर्व मार्ग (ट्रिब्यून चौक से ट्रांसपोर्ट चौक के बीच) और उद्योग मार्ग (आईएसबीटी सेक्टर-17 चौक के बीच आईटीआई लाइट प्वाइंट) का उपयोग करने से बचने की अपील की है।
रेलवे स्टेशन जाने वाले लोग सिर्फ मध्य मार्ग के रास्ते ही जाएं। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अपने वाहनों को पार्किंग में ही खड़ा करे नहीं तो ट्रैफिक पुलिस गाड़ी को जब्त कर लेगी। अपने वाहनों को साइकिल ट्रैक और फुटपाथ पर न खड़ा करें। ट्रैफिक से संबंधित कोई सहायता चाहिए तो हेल्पलाइन नंबर 1073 पर संपर्क कर सकते हैं।

Trending Videos
इन बातों का ध्यान रख बच सकते हैं जाम और परेशानी से
1. मोटर वाहन का उपयोग करने की बजाय आसपास के बाजारों में पैदल जाने का प्रयास करें
2. अपने दिन की योजना इस तरह से बनाएं कि यात्रा नॉन पीक घंटों के दौरान करें
3. वाहनों को निर्धारित पार्किंग में और सही ढंग से पार्क करें
4. अगर आप अपने वाहन को ’नो पार्किंग’ जोन और सड़क पर पार्क करेंगे तो चालान होगा
5. अपने वाहनों को साइकिल ट्रैक या पैदल पथ पर पार्क न करें
6. अगर आपका वाहन पार्किंग वाली जगह में नहीं है तो ट्रैफिक आपातकालीन नंबर 1073 पर संपर्क करें