{"_id":"5d9ba0d08ebc3e93ba1b28c2","slug":"chandigarh-tops-in-the-country-in-gst-collection","type":"story","status":"publish","title_hn":"GST कलेक्शन में चंडीगढ़ ने मारी बाजी, देशभर में अव्वल, साल भर में 10.98 प्रतिशत की बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GST कलेक्शन में चंडीगढ़ ने मारी बाजी, देशभर में अव्वल, साल भर में 10.98 प्रतिशत की बढ़ोतरी
Tue, 08 Oct 2019 02:02 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 08 Oct 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी कलेक्शन में चंडीगढ़ ने एक साल में 10.98 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। जीएसटी कलेक्शन के मामले में चंडीगढ़ देश में पहले स्थान पर है। एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट की ओर से लगातार रेवन्यू को बढ़ाने को लेकर किए गए कार्य के चलते यह प्रतिशत बढ़ा है। डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बताया कि जीएसटी 3बी रिटर्न में भी देश भर में चंडीगढ़ ने अच्छा रिजल्ट दिया है। आने वाले तिमाही में भी अधिक कलेक्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
30 सितंबर तक डिपार्टमेंट ने 700.66 करोड़ का जीएसटी रेवन्यू एकत्र कर लिया है। एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने वित्त वर्ष 2018-19 के सितंबर माह तक यूटी जीएसटी और आई जीएसटी मिलाकर 631.33 करोड का रेवन्यू एकत्र था। जबकि, वित्त वर्ष 2019-20 सितंबर में यूटी जीएसटी और आई जीएसटी मिलाकर 700.66 करोड़ का रेवन्यू एकत्र किया है।
विज्ञापन
डिपार्टमेंट के अफसर ने बताया कि इस वित्त वर्ष में 10.98 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है जो कि काफी अच्छी है। वहीं, जीएसटी 3बी रिटर्न में भी डिपार्टमेंट ने पहले छह महीनों में देश में सबसे अधिक रेवन्यू एकत्र किया है। चंडीगढ़ 89.41 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर है।
विज्ञापन
जीएसटी 3बी रिटर्न में चंडीगढ़ अव्वल
डिपार्टमेंट के अफसरों के लगातार मीटिंग और व्यापारियों को जीएसटी 3बी रिटर्न के संबंध में जागरूक करने का रिजल्ट काफी अच्छा निकला है। पिछले छह महीने में चंडीगढ़ ने 89.41 प्रतिशत के साथ 3बी रिटर्न में देश भर में अपना पहला स्थान बनाया है। वहीं पंजाब 87.73 प्रतिशत, गुजरात 86.74 प्रतिशत और हरियाणा 83.02 प्रतिशत तक है।