{"_id":"56e6e3a94f1c1b534a8b47dc","slug":"chandigarh-to-jaipur-intercity-express-will-run-from-15-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी राहत, आज से फिर दौड़ेगी चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी राहत, आज से फिर दौड़ेगी चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 15 Mar 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : file photo
चंडीगढ़ से जयपुर जाने वाले यात्रियों को सफर एक बार फिर आसान हो जाएगा। 15 मार्च से चंडीगढ़- जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को निर्धारित समय से चलाया जा रहा है। वहीं चंडीगढ़ - अजमेर गरीबरथ एक्सप्रेस 16 मार्च से चलाई जाएगी। इससे पहले ये दोनों ट्रेनें जाट आंदोलन के कारण ट्रैक के खराब होने के कारण 14 मार्च तक कैंसल किया गया था।
विज्ञापन
चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी होते हुए जयपुर जाती है। जाट आंदोलन का असर इन क्षेत्रों में सबसे अधिक रहा है। इसलिए रेलवे प्रशासन नुकसान के डर से इन रूटों पर चलने वाली सभी ट्रेनों को कैंसल कर दिया था।
विज्ञापन
वहीं अजमेर गरीबरथ एक्सप्रेस कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, रोहतक, रेवाड़ी होकर जाती है। वहीं कालका - भिवानी पैसेंजर ट्रेन का संचालन भी 15 मार्च से बहाल कर दिया जाएगा। डीआरएम दिनेश कुमार ने बताया सभी ट्रैक का मेंटीनेंस कर लिया गया है। इसके बाद ट्रेनों का संचालन निर्धारित समय से शुरू हो रहा है।
विज्ञापन