{"_id":"c1d188ec166e0721bd2fb13da9005b7b","slug":"chandigarh-to-indore-train-will-go-to-january-last","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर जाने वालों के लिए ये खुशखबरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर जाने वालों के लिए ये खुशखबरी
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 12 Jan 2014 11:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ब्यूटीफुल के रेलवे स्टेशन को इस महीने तक एक और ट्रेन मिल जाएगी। पिछले रेल बजट में घोषित चंडीगढ़-इंदौर साप्ताहिक ट्रेन को इस महीने चलाने के आदेश आ चुके हैं।
विज्ञापन
आने वाले दो सप्ताह तक इस ट्रेन के पटरी पर आने की उम्मीद है। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन वीरवार को चला करेगी। इस ट्रेन के चलने से इंदौर जाने वाले लोगों को काफी आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन
अभी पिछले महीने ही चंडीगढ़ से इंदौर के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाई भी गई थी, जिसे यात्रियों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के अधीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि इंदौर के लिए यात्रियों की काफी मांग है। ट्रेन को काफी अच्छा रिस्पांस मिलेगा और यात्रियों को भी इससे काफी फायदा होगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि आगामी बजट से पहले सभी लंबित पड़ी ट्रेनों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन
ये होगा समय
- हर वीरवार सुबह 4.40 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी
- फिर 6.25 बजे इंदौर के लिए रवाना होगी
अंबाला रेलमंडल के सीनियर डीसीएम गुलशन कुमार ने बताया कि इस महीने तक चंडीगढ़-इंदौर साप्ताहिक ट्रेन चलाने के आदेश आ चुके हैं। कोशिश होगी कि अगले एक या दो सप्ताह तक इसे शुरू कर दिया जाएगा।