फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh to face lack of water today and tommorrow

कल तक पानी के लिए तरसेगा आधा चंडीगढ़

Wed, 06 Nov 2013 07:02 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़।
अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Wed, 06 Nov 2013 07:02 PM IST
विज्ञापन
chandigarh to face lack of water today and tommorrow
शहर के लगभग आधे सेक्टरों मे जरूरी मरम्मत के कारण बुधवार और वीरवार को सुबह पानी की सप्लाई नहीं मिलेगी। वहीं शाम को लो प्रेशर से सप्लाई होगी। इससे तीसरी मंजिल में रहने वाले लोगों को पानी की सबसे ज्यादा दिक्कत होगी।
विज्ञापन



नगर निगम के प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-22सी और डी, 23, 24, 35 से 43, गांव अटावा, बढ़हेड़ी, पलसौरा, डड्डूमाजरा कालोनी, सेक्टर-20 सी और डी, 21 सी और डी, 29, 31 से 34, 44 से 47, औद्योगिक क्षेत्र के फेज-1,2, रामदरबार, बुडै़ल, कालोनी नंबर-5 में बुधवार और वीरवार को पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।
विज्ञापन



बदले जा रहे हैं वॉल्व

नगर निगम के अनुसार सेक्टर-39 वाटर वर्क्स में फेज-1 और 2 में सल्यूस वॉल्व बदलने हैं। यह काम दो दिन तक चलना है।

सेक्टर-39 प्रमुख वाटर वर्क्स है जहां से ही सेक्टर-32,37 और 26 के सब वाटर वर्क्स में पानी की सप्लाई होती है और फिर यहां से अन्य सेक्टरों में पानी की सप्लाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के जनस्वास्थ्य विभाग के अनुसार सुबह की पानी की सप्लाई पूरी तरह से बाधित रहेगी जबकि शाम 6 से 9 बजे तीन घंटे तक सिर्फ लो प्रेशर से पानी की सप्लाई आएगी।

टैंकर के लिए 2540200 करें डॉयल
अगर पानी न आए तो टैंकर मंगाने के लिए नगर निगम के नंबर 2540200 पर फोन कर सकते हैं। इसके अलावा अपने एरिया के जेई और एसडीओ से भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed