{"_id":"93c10b0939b411e865616de9b098dd26","slug":"chandigarh-to-dibrugarh-train-extend-for-two-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुश्ाख्ाबरी, 3 महीने और चलेगी डिब्रूगढ़ स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुश्ाख्ाबरी, 3 महीने और चलेगी डिब्रूगढ़ स्पेशल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 03 Apr 2014 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के बाद अब ट्रेनों में समर रश बढ़ जाएगा। गर्मियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने ट्रेनों के फेरे बढ़ाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
इसी के तहत चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ (असम) जाने वाली स्पेशल ट्रेन को अब तीन महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है। यह ट्रेन हर रविवार चंडीगढ़ से रवाना होती है।
ट्रेन रात 11.15 बजे चंडीगढ़ से चलती है और चौथे दिन सुबह 6.15 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचती है। उत्तर रेलवे ने इस ट्रेन को छह अप्रैल से 29 जून तक के लिए और बढ़ा दिया है।
इन ट्रेनों के भी बढ़े फेरे
उत्तर रेलवे ने होली के लिए स्पेशल चलाई गई दो ट्रेनों को समर स्पेशल में बदल दिया है। चंडीगढ़ से वाराणसी ट्रेन को तीन अप्रैल से 26 जून तक के लिए बढ़ाया गया, जबकि नंगलडैम-लखनऊ वाया चंडीगढ़ वीकली ट्रेन को सात अप्रैल से 30 जून के लिए और चलाया जा रहा है। इनकी घोषणा पिछले महीने हो गई थी।
विज्ञापन