फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Temperature rises in chandigarh, likely to rain in coming days

बढ़ते तापमान से लोग बेहाल, बुधवार को 12 साल में फरवरी का सबसे अधिक तापमान दर्ज 

Wed, 24 Feb 2021 09:56 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 24 Feb 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Temperature rises in chandigarh, likely to rain in coming days
चंडीगढ़ में तापमान बढ़ गया है। - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ में बढ़ते तापमान ने लोगों के पसीने निकाल दिए हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 12 साल में सबसे अधिक रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। उसके बाद तापमान में थोड़ी नरमी आ सकती है। 48 घंटे बाद बारिश की भी संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


आमतौर पर फरवरी का मौसम सुहावना रहता है। अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री के बीच दर्ज किया जाता रहा है। इसके साथ बीच-बीच में बारिश आती रहती थी। इससे तापमान सामान्य के करीब रहता था, लेकिन इस बार स्थिति थोड़ी विपरीत है। 
विज्ञापन



फरवरी के शुरुआती दिनों को छोड़कर अब तक बारिश नहीं हुई है। हालांकि, कई पश्चिम विक्षोभ आएं, लेकिन इसका असर सिर्फ पहाड़ों तक सीमित रहा। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया है कि लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना बन रही है। इससे अगले कुछ दिनों में बारिश होने के आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारिश के असर से तापमान में कमी आ सकती है। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 32 से 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान 11 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed