{"_id":"598aa2db4f1c1b8f338b473b","slug":"chandigarh-stalking-case-varnika-kundu-vikas-barala-dgp-tejinder-singh-luthra-press-conference","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ छेड़छाड़ केसः DGP बोले- सबूत मिल चुके हैं, कार्रवाई की जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ छेड़छाड़ केसः DGP बोले- सबूत मिल चुके हैं, कार्रवाई की जाएगी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 10 Aug 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
डीजीपी तेजिंदर सिंह लूथरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस में आरोपी विकास बराला को पूछताछ के समन भेजने के बाद डीजीपी तेजिंदर सिंह लूथरा ने प्रेस कांफ्रेंस करके कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लग चुके हैं। उनमें विकास बराला पीछा करते हुए नजर आ रहा है। ऐसे में अब दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। आशीष ने समन ले लिए थे। विकास ने समन लेने से इंकार कर दिया था, लेकिन पुलिस ने उसके घर के बाहर समन चस्पा कर दिए।
डीजीपी ने बताया कि मामले में पुलिस के हाथ अहम सबूत लग चुके हैं। उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। चार दिन में मामले की जांच ऐसे मोड़ पर पहुंच चुकी है, जहां इसे अब जांच के अगले स्तर पर ले जाना जरूरी है।
डीजीपी ने कहा कि पुलिस विकास बराला और उसके दूसरे साथी को मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर गई थी, लेकिन उन्होंने बल्ड और यूरिन सैंपल देने से मना कर दिया था। ऐसे में डॉक्टर ने ऑब्जर्वेशन के आधार पर मेडिकल तैयार किया है, उसमें शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है।

ये है मामला
Varnika Kundu and Vikas Barala
- फोटो : File Photo
घटना 4 अगस्त की रात की है। सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उसके दोस्त आशीष कुमार ने सीनियर आईएएस की बेटी वर्णिका कुंडू की कार का पीछा किया। उन्होंने लड़की को रास्ते में रोककर उसकी कार का दरवाजा जबरन खोलने की कोशिश भी की। काफी देर तक दोनों लड़की का पीछा करते रहे। फिर वर्णिका ने पुलिस को कॉल करके बुलाया और दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में विकास और आशीष नशे में धुत्त पाए गए।
गिरफ्तारी के अगले ही दिन विकास बराला को जमानत मिल गई। वहीं वर्णिका ने पूरा मामले को फेसबुक पर पोस्ट किया। पुलिस ने शुरुआती जांच में कहा कि जिस जगह वारदात हुई, वहां 9 जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनमें से 5 सीसीटीवी कैमरे खराब थे। बाकी 4 सीसीटीवी कैमरों में कुछ खास रिकॉर्ड नहीं हुआ। ऐसे में पुलिस की जांच पर भी सवाल उठे तो पुलिस को पांच जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिल गई।
उधर, हरियाणा के विपक्षी दलों ने इस मामले की जांच सीबीआई या हाई कोर्ट के वर्तमान जज से कराने की मांग की। मामला बढ़ता देखकर सुभाष बराला सामने आए और उन्होंने वर्णिका को बेटी बताते हुए विकास के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई करने की बात कही। दूसरी ओर, वर्णिका को देश भर में लोगों का साथ मिल रहा है। रुचिका गिरहोत्रा केस लड़ रहे आनंद प्रकाश ने भी वर्णिका की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है।