फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh smart city card inaugurated by chandigarh mp and mayor

अब स्मार्ट कार्ड से ट्रांजेक्शन, ऐसा करने वाला देश का पहला शहर बना चंडीगढ़

Wed, 13 Dec 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 13 Dec 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh smart city card inaugurated by chandigarh mp and mayor
Chandigarh smart city card
कैशलेस ट्रांजेक्शन और डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में स्मार्ट सिटी चंडीगढ़ ने एक नया पड़ाव हासिल कर लिया है। चंडीगढ़ देश का पहला ऐसा केंद्र शासित प्रदेश बन गया है, जहां अब हर छोटे-बड़े काम के लिए लोग स्मार्ट सिटी कार्ड के जरिए पेमेंट करते नजर आएंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ को अपनी तमाम योजनाओं के लिए एक प्रयोगशाला बताते हैं। इसी के तहत चंडीगढ़ प्रशासन ने स्मार्ट सिटी की दिशा में एक और सफल प्रयोग किया है। इसमें अब लोग स्मार्ट सिटी कार्ड के जरिए कैशलेस ट्रांजेक्शन (भुगतान) करते नजर आएंगे। अब क्रेडिट व डेबिट कार्ड के अलावा मार्केट में चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी कार्ड भी उपलब्ध होगा जिसका प्रयोग कर लोग कैशलेस ट्रांजेक्शन कर सकेंगे। पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी कार्ड को लॉन्च किया। इस दौरान सांसद किरण खेर, एडवाइजर परिमल राय, होम सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल और डीसी अजित बालाजी जोशी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


डीसी अजित बालाजी जोशी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट के पूरा होने पर गवर्नर ने इसकी सराहना भी की। प्रशासक बदनौर ने बताया कि इस स्मार्ट सिटी कार्ड के जरिए लोगों को एक नई पहचान मिलेगी। डेबिट व क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर हो रहे फ्रॉड से भी बचा जा सकेगा। लोगों को अब अपने साथ भारी भरकम कैश रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सब दुकानों, शॉपिंग मॉल और पब्लिक विंडो पर स्मार्ट कार्ड पेमेंट की सुविधा
डीसी जोशी ने बताया कि बैंक आफ इंडिया के सहयोग से प्रशासन ने चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी कार्ड लॉन्च किया है। एक महीने के अंदर शहर की सभी दुकानों, शॉपिंग मॉल्स और पब्लिक विंडो पर स्मार्ट सिटी कार्ड के जरिए पेमेंट करने की सुविधा उपलब्ध होगी। अभी प्रशासन के तमाम विभागों में पब्लिक डीलिंग काउंटरों पर यह सुविधा उपलब्ध होगी। 

इन जगहों पर कर सकेंगे डिजिटल पेमेंट

Chandigarh smart city card inaugurated by chandigarh mp and mayor
Chandigarh smart city card
आज से सभी ई-संपर्क केंद्रों पर स्मार्ट सिटी कार्ड के लिए होगी रजिस्ट्रेशन
डीसी जोशी ने बताया कि बुधवार से चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी कार्ड शहर के सभी ई संपर्क केंद्रों पर मिलेगा। इसके लिए बुधवार से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगी। स्मार्ट सिटी कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए लोगों को अपना आधार कार्ड नंबर देना होगा। रजिस्ट्रेशन होने के बाद ग्राहक के मोबाइल नंबर पर एक मैसेज भेजा जाएगा। चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी कार्ड के जरिए बिजली व पानी का बिल, सरकारी फीस, रजिस्ट्रेशन फीस, शॉपिंग मॉल आदि में कार्ड के जरिए खरीददारी की जा सकेगी। प्रशासन की ओर से 25 दिसंबर को सुशासन दिवस बनाया जाएगा। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी कार्ड को इस बार शहर के गांवों में लॉन्च करेेंगे। 

स्मार्ट कार्ड की अधिकतम लिमिट 50 हजार होगी
एडवाइजर परिमल राय ने बताया कि चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी कार्ड में कैश की अधिकतम लिमिट 50 हजार रुपये होगी। 2 हजार रुपये तक के कैशलेस ट्रांजेक्शन व डिजिटल मोड आफ पेमेंट में पिन नंबर या वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) की जरूरत नहीं पड़ेगी। 50 हजार रुपये से ऊपर स्मार्ट कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर पिन नंबर या वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) की जरूरत पड़ेगी।

स्मार्ट सिटी कार्ड के जरिए इन जगहों पर कर सकेंगे डिजिटल पेमेंट
-पब्लिक डीलिंग विंडो 
-ई संपर्क केंद्रों पर बिजली व पानी आदि का भुगतान
-सीटीयू की बसों में
-शहर के होटल, रेस्टोरेंट्स, शॉप्स और शॉपिंग मॉल
-शहर के सभी पेट्रोल पंप
-शहर की पेड पार्किंग में
-स्कूल व कॉलेज आदि की फीस
-शराब के ठेकों पर 
-गवर्नमेंट टैक्स व चालान आदि
-रेंट कॉलेक्शन और ई मंडी में

Chandigarh smart city card inaugurated by chandigarh mp and mayor
Chandigarh smart city card
500 रुपये में बनेगा स्मार्ट सिटी कार्ड
सभी ई संपर्क केंद्रों पर चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी कार्ड के लिए बुधवार से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगी। यह कार्ड 500 रुपये में बनाया जाएगा। गवर्नर ने बताया कि इस कार्ड पर ग्राहक से किसी भी प्रकार का लाभ वसूल नहीं जाएगा।

500 रुपये के इस स्मार्ट कार्ड में ग्राहक को 350 कार्ड के जरिए पेमेंट करने के लिए दिए जाएंगे जोकि कार्ड में होंगे। इस कार्ड पर बैंक द्वारा मरचेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) मात्र 150 रुपये लिया जाएगा। स्मार्ट सिटी कार्ड में लोगों को दो प्रकार की सुविधा दी गई है। अगर लोग पहली ऑप्शन वाला स्मार्ट सिटी कार्ड बनवाते हैं तो उसमें 350 रुपये कार्ड में इस्तेमाल करने के लिए मिलेंगे।

इसमें बैंक 150 रुपये एमडीआर ले लेगा जो रिफंड नहीं होगा। वहीं बैंक स्मार्ट सिटी कार्ड में एक दूसरा ऑप्शन दे रहा है, जिसमें 500 रुपये में से 250 रुपये कार्ड में इस्तेमाल करने के लिए मिलेंगे। 250 रुपये 6 महीने बाद रिफंड कर दिए जाएंगे। लेकिन ग्राहक को इस स्मार्ट सिटी कार्ड को कम से कम 6 महीने तक रूटीन में इस्तेमाल करना अनिवार्य होगा।

चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी कार्ड के लिए करने होंगे ये पांच काम
शहर के किसी भी ई संपर्क केंद्र पर जाकर चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कराएं
रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आधार नंबर व कार्ड जरूरी होगा।
रजिस्ट्रेशन कराने के 15 दिन के अंदर लोगों को स्मार्ट सिटी कार्ड मिल जाएगा
स्मार्ट सिटी कार्ड को आपको अपने मोबाइल नंबर से लिंक कराना होगा, ताकि 50 हजार रुपये से ऊपर की पेमेंट पर पिन या ओटीपी का इस्तेमाल कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed