फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh SIT reach Rohtak for investigation ADGP Suicide case

ADGP Suicide: रोहतक पहुंची एसआईटी, गनमैन पर दर्ज एफआईआर की कर रही जांच

Sun, 12 Oct 2025 10:58 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 12 Oct 2025 10:58 PM IST
सार

एडीजीपी सुसाइड मामले में चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी टीम जांच के लिए हरियाणा के रोहतक पहुंच गई है। टीम रोहतक थाने में दर्ज एफआईआर को लेकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Chandigarh SIT reach Rohtak for investigation ADGP Suicide case
एडीजीपी वाई पूरण कुमार की फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी टीम जांच के लिए हरियाणा के रोहतक पहुंच गई है। टीम रोहतक थाने में दर्ज एफआईआर को लेकर जांच कर रही है। एसआईटी चीफ पुष्पेंद्र कुमार ने हरियाणा पुलिस से जेल में बंद एडीजीपी के गनमैन के खिलाफ दर्ज एफआईआर का पूरा रिकॉर्ड मांगा है। बताया जा रहा है कि टीम शनिवार रात को ही रोहतक पहुंच गई थी। टीम वहां अलग-अलग लोगों से पूछताछ कर सकती है। किस आधार पर एफआईआर और गनमैन को गिरफ्तार किया गया, ये जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को लिखा पत्र

जांच अधिकारी डीएसपी चरणजीत सिंह विर्क ने रविवार को एडीजीपी के परिजनों को पत्र लिखकर पोस्टमार्टम करवाने की अपील की। सूत्रों के मुताबिक पत्र में स्पष्ट किया गया कि निष्पक्ष जांच के लिए पोस्टमार्टम होना जरूरी है। इसके लिए पुलिस ने परिजनों को पोस्टमार्टम के लिए शव की पहचान करने के लिए लिखा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस पत्र में यह भी लिखा है कि देरी से पोस्टमार्टम होने पर कई अहम सबूत प्रभावित हो सकते हैं। 
विज्ञापन


इसी रिपोर्ट के आधार पर मौत के असली कारणों का खुलासा होगा और जांच आगे बढ़ाई जाएगी। बता दें कि अमर उजाला ने रविवार को शव डीकंपोज होने से कई अहम सबूत प्रभावित हो सकते हैं, शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को यह पत्र भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed