फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh, Road accident, Crime, Activa driver dies in ambulance collision

एंबुलेंस की टक्कर से एक्टिवा चालक बुजुर्ग की मौत

Tue, 06 Apr 2021 08:10 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Road accident, Crime, Activa driver dies in ambulance collision
चंडीगढ़। सेक्टर 39/40/55/56 चौक के पास एंबुलेंस की टक्कर से एक्टिवा चालक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान सेक्टर-56 निवासी नारायण सिंह (61) के रूप में हुई है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मोहाली के मौजपुर निवासी एंबुलेंस चालक दर्शन लाल के खिलाफ आईपीएस 304/ए (गैर इरादतन हत्या) समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विष्णु देव ने बताया कि वह सेक्टर-56 में रहते हैं। सोमवार को वह अपने पड़ोसी नारायण सिंह के साथ अलग-अलग एक्टिवा से सेक्टर-17 में किसी काम से जा रहे थे। सेक्टर 39/40/55/56 चौक के पास एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने नारायण सिंह की एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि वह एक्टिवा समेत बीच सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल नारायण सिंह को जीएमसीएच-32 में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी विष्णु देव की शिकायत पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में आरोपी चालक दर्शन लाल को जमानत पर छोड़ दिया गया । वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed