फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh RLA conduct fancy number auction for vehicle on 15th july

Fancy Number Auction: हो जाइए तैयार, चंडीगढ़ में गाड़ियों के फैंसी नंबरों की लगेगी बोली, रजिस्ट्रेशन शुरू

Thu, 04 Jul 2024 06:29 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 04 Jul 2024 06:29 PM IST
सार

अगर आप भी अपने वाहन के लिए फैंसी नंबर लेना चाहते हैं तो यह बेहतर मौका है। चंडीगढ़ आरएलएल फैंसी नंबरों की बोली लगाने जा रहा है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
Chandigarh RLA conduct fancy number auction for vehicle on 15th july
फैंसी नंबरों की ऑक्शन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ के लोग अपने वीआईपी स्टेट्स के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि शहर के लोगों में अपने वाहनों के लिए वीआईपी नंबर नंबर खरीदने का खासा क्रेज रहता है। ऐसा कई बार हो चुका है कि जो वाहन मालिक वीआईपी नंबर के लिए जितने रुपए खर्च करता है उतने कीमत वाहन की भी नहीं होती। फैंसी नंबर के लिए लोग वाहन की कीमत से भी कई गुणा ज्यादा रुपए खर्च कर देते हैं। 

विज्ञापन


एक बार फिर से वाहनों के लिए फैंसी नंबर खरीदने का मौका मिल रहा है। चंडीगढ़ रजिस्ट्रेशन एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी नई सीरीज के फैंसी नंबर की ई-ऑक्शन करने जा रहा है। CH 01- CV और पुरानी सीरीज के वीआईपी नंबरों की नीलामी की जाएगी।
विज्ञापन

 
इच्छुक लोगों को फैंसी नंबरों की ई-ऑक्शन में शामिल होने नेशनल ट्रांसपोर्ट की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पंजीकरण की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो रही है। रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही नीलामी में शामिल हो सकते हैं। नीलामी में शहर में रहने वाला कोई भी व्यक्ति रजिस्ट्रेशन करा सकता है। इसके लिए आखिरी बोली 13 जुलाई को लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ऑनलाइन नीलामी (ई-ऑक्शन) के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 6 जुलाई सुबह 10 बजे से 12 जुलाई शाम 5 बजे तक रहेगी। इसके बाद 13 जुलाई से फैंसी नंबरों के लिए ई-ऑक्शन शुरू होगी जोकि 15 जुलाई तक चलेगी। 

मुख्य बात यह है कि जिन लोगों ने चंडीगढ़ के पते पर अपना वाहन खरीदा है, वही नीलामी में भाग ले सकते हैं। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर लॉगिन करें और रजिस्टर्ड हो जाए। इसके बाद एक यूएएन नंबर मिल जाएगा। नीलामी में भाग लेने के लिए सेल लेटर, फार्म नंबर-21 और आधार कार्ड अनिवार्य किया गया है।

इन पुरानी सीरीज के नंबरों की भी होगी नीलामी 

इस बार नीलामी के लिए पुरानी सीरीज के बाकी बचे वाहन नंबरों को भी रखा जाएगा। इसमें सीएच 01- सीडी, सीएच 01- सीटी, सीएच 01- सीएस, सीएच 01-बीजेड, सीएच 01- सीएफ, सीएच 01-बीएल, सीएच 01-बीडब्ल्यू, सीएच 01-बीआर, सीएच 01-बीजे, सीएच 01-बीएच और सीएच 01- सीएस सीरीज के नंबर शामिल होंगे।

कैसे ऑनलाइन बुक करें फैंसी नंबर
  • कार और बाइक के लिए वीआईपी नंबर अप्लाई करने के लिए सबसे पहले।
  • Fancy Parivahan ऑफिशियल पोर्टल https://fancy.parivahan.gov.in/ पर जाएं।
  • यहां पर आपको एक लॉगिन सेक्शन दिखेगा इसमें पब्लिक यूजर ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद यहां पर मांगी गई सारी डिटेल्स अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और वेरिफिकेशन कोड भरें।
  • इसके बाद साइनअप के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां आपको कई सारे नंबर्स की लिस्ट दिखेगी इसमें से अपना फेवरेट नंबर सेलेक्ट करें और पेमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उस नंबर के लिए बोली लगाएं और इसके बाद रिजल्ट चेक करें।
  • अगर आपने बोली जीत जाते हैं तो उस नंबर के लिए पेमेंट करें।
  • अब आपको एक अलॉटमेंट लेटर मिलेगा इसका प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed