फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh recorded 14 mm rain on Sunday

Rain in Chandigarh: दिन में धूप, रात को झमाझम बारिश, सवा घंटे में 14 MM बरसात

Mon, 29 Aug 2022 01:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 29 Aug 2022 01:38 AM IST
सार

रविवार को चंडीगढ़ में दिन का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। ये औसत से 1.6 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 4.1 डिग्री ज्यादा है।

विज्ञापन
Chandigarh recorded 14 mm rain on Sunday
चंडीगढ़ में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। रविवार को दिन में धूप रही लेकिन शाम होते-होते मौसम खराब हो गया और शहर के कई इलाकों में तेज बारिश होने लगी। बारिश शाम 7:10 बजे शुरू हुई। रात 8:30 बजे तक सवा घंटे में करीब 14 एमएम पानी गिरा। तेज बारिश ने कई लोगों के मैच देखने का मजा भी किरकिरा कर दिया। 

विज्ञापन


बारिश की वजह से लोगों के घरों में लगे डीटीएच के सिग्नल चले गए, जिसकी वजह से वह मैच नहीं देख पाए। कुछ ही घंटे में हुई ज्यादा बारिश की वजह से कई जगह पानी भी भर गया। पिकाडली चौक के पास ट्रैफिक धीमा होने की वजह से जाम भी लग गया, जिसे पुलिस की मदद से खुलवाया गया। इंडस्ट्रियल एरिया के भी कुछ इलाकों में पानी भर गया। मनीमाजरा के कुछ इलाकों में बिजली जाने की शिकायत भी मिली।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मोहाली-पंचकूला में ऐसा रहा मौसम
रविवार को चंडीगढ़ में दिन का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। ये औसत से 1.6 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 4.1 डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा पंचकूला में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ के साथ मोहाली-पंचकूला में भी बारिश दर्ज की गई।

आज ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। बादल छाए रह सकते हैं और बारिश हो सकती है। 

अगले पांच दिन का तापमान (डिग्री सेल्सियस)

  • दिन                अधिकतम    न्यूनतम
  • 29 अगस्त             33        26
  • 30 अगस्त             34        25
  • 31 अगस्त             34        25
  • 01 सितंबर             35       25
  • 02 सितंबर             35       25

अब तक हुई बरसात
एक जून से 28 अगस्त रात 8:30 बजे तक कुल 682.3 एमएम बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed