फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh ranks number one in voluntary blood donation; collected more blood than the target

Chandigarh News: स्वैच्छिक रक्तदान में चंडीगढ़ नंबर-1, लक्ष्य से ज्यादा जुटाया रक्त

Fri, 02 Oct 2026 02:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh ranks number one in voluntary blood donation; collected more blood than the target
चंडीगढ़। स्वैच्छिक रक्तदान में चंडीगढ़ सभी केंद्र शासित प्रदेशों में नंबर-1 रहा है। वर्ष 2025 में शहर को 1,000 रक्तदान शिविर लगाने और एक लाख यूनिट रक्त जुटाने का लक्ष्य दिया गया था। इसके मुकाबले चंडीगढ़ ने 1,028 शिविर लगाए और 1,06,064 यूनिट रक्त एकत्र किया। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में चंडीगढ़ को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस सफलता में शहर के ब्लड सेंटरों की टीम, डॉक्टरों, कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और नियमित रक्तदाताओं का अहम योगदान रहा। पीजीआई, जीएमसीएच-32, जीएमएसएच-16 और रोटरी ब्लड सेंटर समेत विभिन्न संस्थानों ने रक्तदान शिविर लगाए।
विज्ञापन

मरीजों के लिए नियमित रक्तदान जरूरी
अस्पतालों में दुर्घटना पीड़ितों, गंभीर मरीजों, गर्भवती महिलाओं और अन्य जरूरतमंदों के इलाज के लिए रक्त की लगातार जरूरत रहती है। नियमित स्वैच्छिक रक्तदान जरूरत के समय मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने में मदद करता है। स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल की सदस्य सचिव डॉ. नीना चौधरी ने कहा कि यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, ब्लड सेंटरों की टीम और एनजीओ के लगातार सहयोग से संभव हुई है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ को यह स्थान बनाए रखने के लिए भविष्य में भी रक्तदान के प्रति जागरूकता अभियान जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed