फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh railway station will be modernized in 15 months with 462 crores

Good News: 462 करोड़ से 15 माह में आधुनिक होगा चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन, मिलेंगी ये सुविधाएं

Fri, 25 Nov 2022 09:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 25 Nov 2022 09:41 PM IST
सार

अब तक रेलवे स्टेशन का पंचकूला की तरफ का हिस्सा विकास से अछूता रहा है। अब दोनों तरफ एक जैसी ही सुविधाएं देने की योजना रेलवे ने बनाई है। इसमें दोनों तरफ 15-15 टिकट काउंटर, बुक स्टाल, रिटेल शॉप, रेलवे ऑफिस, एक्ज्यूक्टिव लांज, सीसीटीवी और सर्विलांस रूम बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Chandigarh railway station will be modernized in 15 months with 462 crores
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन

विस्तार

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को 15 माह में 462 करोड़ रुपये से आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा। नए स्वरूप में स्टेशन में यात्रियों को पंचकूला और चंडीगढ़ की तरफ 15-15 रिजर्वेशन काउंटर, 27 लिफ्ट और 11 एस्कलेटर की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा पंचकूला की तरफ चंडीगढ़ साइड के मुकाबले बड़ी पार्किंग बनाई जाएगी, क्योंकि इस तरफ जगह की कमी नहीं है। यह जानकारी उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने शुक्रवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर दी।

विज्ञापन


चंडीगढ़ पहुंचे गंगल ने बताया कि स्टेशन को अपग्रेड करने का टेंडर 4 नवंबर 2022 को खोला गया था। 16 नवंबर 2022 को आहलूवालिया कांट्रेक्ट इंडिया लिमिटेड को टेंडर अलॉट कर दिया गया है। कंपनी ने सर्वे शुरू कर आधुनिकीकरण का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि रेलवे ने देश के कई स्टेशनों को आधुनिक स्वरूप देने का फैसला किया है। इनमें से जो महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन हैं, उनका काम आईआरएनडीए को सौंपा गया है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन भी इनमें से एक है।
विज्ञापन

 
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल सहारनपुर-अंबाला होकर कालका जाने से पहले शुक्रवार को चंडीगढ़ स्टेशन पर रुके थे। इस दौरान विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने उनसे मुलाकात की। उन्होंने पंचकूला के लोगों की समस्याओं से उनको अवगत कराया। गंगल ने विश्वास दिलाया कि स्टेशन को आधुनिक स्वरूप देने के बाद किसी तरह की कोई परेशानी नहीं रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने रेलवे स्टेशन का नाम चंडीगढ़-पंचकूला स्टेशन करने की मांग की। इस संदर्भ में मांगपत्र सौंपकर उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने रेलमंत्री और गृह मंत्रालय को भी पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि जो लोग दूसरे प्रदेशों से यहां आते हैं, उन्हें पता नहीं चल पाता है कि चंडीगढ़ और पंचकूला स्टेशन एक ही है।  

दोनों तरफ होंगी एक समान सुविधा
अब तक रेलवे स्टेशन का पंचकूला की तरफ का हिस्सा विकास से अछूता रहा है। अब दोनों तरफ एक जैसी ही सुविधाएं देने की योजना रेलवे ने बनाई है। इसमें दोनों तरफ 15-15 टिकट काउंटर, बुक स्टाल, रिटेल शॉप, रेलवे ऑफिस, एक्ज्यूक्टिव लांज, सीसीटीवी और सर्विलांस रूम बनाया जाएगा। पंचकूला की तरफ जीआरपी पुलिस चौकी भी बनाई जाएगी। स्टेशन पर लिफ्ट की संख्या दो से बढ़ाकर 27 और एस्कलेटर की संख्या आठ से बढ़ाकर 11 कर दी जाएंगी। 

ट्राईसिटी में मेट्रो की वकालत
विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि आने वाले 10-15 वर्षों की स्थिति को देखकर पंचकूला, चंडीगढ़ और मोहाली के लिए मेट्रो चलाए जाने की भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज चंडीगढ़ में ट्रैफिक तेजी से बढ़ता जा रहा है। इससे लंबे जाम लगने के साथ-साथ पेट्रोल और डीजल की भी अधिक खपत हो रही है। ट्राई सिटी के लिए मेट्रो चलाई जानी चाहिए। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने कहा कि रेलवे स्टेशन का विकास किया जा रहा है। इन सुझावों को भी इसमें शामिल कर लिया जाएगा।

गंगल ने सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम का उद्घाटन किया  
आशुतोष गंगल ने कालका स्टेशन पर रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के थाने में लगे सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उनके साथ रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कालका रेलवे स्टेशन पर उच्चतम क्वालिटी के 86 कैमरे लगाए गए हैं। इन पर 1.7 करोड़ की लागत आई है। इन सीसीटीवी कैमरों को अगर कोई टच करेगा सायरन बजना शुरू हो जाएगा। महाप्रबंधक ने कपूरथला रेलवे वर्कशॉप से बनकर आए कालका-शिमला रेलवे ट्रैक के दो नए डिब्बों को देखा और विस्तार से उनके बारे में जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed