फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Railway Station Parking Rates Revised, Notification Released

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 23 जनवरी से लागू होंगे नए पार्किंग रेट, साढ़े तेईस गुना बढ़ी फीस

Tue, 21 Jan 2020 01:37 PM IST
खुशबू गोयल दीपक शाही, अमर उजाला, चंडीगढ़
दीपक शाही, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 21 Jan 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Railway Station Parking Rates Revised, Notification Released
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पार्किंग के नाम पर लोगों की जेब काटने की तैयारी पूरी कर ली गई है। नए पार्किंग रेट को 23 जनवरी से लागू करने के लिए आईआरएसडीसी (इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट कारपोरेशन) ने अधिसूचना जारी कर दी है। विभाग ने साइकिल पार्किंग फीस तीन गुना, स्कूटर-मोटरसाइकिल पार्किंग साढ़े तेईस गुना और कार पार्किंग 18 गुना बढ़ा दी है।
विज्ञापन


इसके विरोध में सोमवार को अंबाला, कुरुक्षेत्र से चंडीगढ़ ड्यूटी करने के लिए आने वाले रोजाना के यात्रियों ने आईआरएसडीसी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। रेल यात्री आईआरएसडीसी के डायरेक्टर से भी मिले। डायरेक्टर ने रेल यात्रियों को मंगलवार को फिर से मिलने के लिए बुलाया है।
विज्ञापन


एकाएक सही नहीं है किराया बढ़ाना
यात्रियों का कहना है कि नए पार्किंग रेट को एकाएक इतना बढ़ाना सही नहीं है आईआरएसडीसी को इस फैसले को बदलना होगा। ट्राइसिटी और अंबाला मंडल के दूसरे रेलवे स्टेशनों पर पार्किंग का रेट कम हैं, तो चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर इतना रेट क्यों बढ़ाया जा रहा है। अगर ऐसा ही रहा तो कोई भी यात्री यहां पार्किंग करने के लिए वाहन नहीं लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कार और ऑटो स्टैंड वालों ने भी मासिक पास के विरोध में प्रदर्शन किया। टैक्सी चालक मंजीत ने बताया कि पहले जहां पार्किंग के 600 रुपये मासिक पास के लिए देते थे, अब उन्हें नए पार्किंग रेट के हिसाब से चार हजार रुपये देने पड़ेंगे।

निजी हाथों में सौंपी पार्किंग तो बढ़ा रेट: यात्री

रेल यात्री रमेश सिंह का कहना है कि कहीं भी पार्किंग रेट पांच से 10 फीसदी बढ़ाया जाता है परंतु यहां तो सीधे-सीधे तीन से साढ़े बारह गुना रेट बढ़ा दिया गया है। यात्रियों के अनुसार रेलवे ने निजी हाथों में पार्किंग का जिम्मा सौंपा है, इसलिए मनमाने तरीके से पार्किंग का रेट बढ़ाया जा रहा है। इस पर सरकार और उत्तर रेलवे को विचार करना चाहिए।

नए और पुराने पार्किंग रेट में अंतर   
पुराने रेट-----------------------------------------नए रेट
साइकिल पांच रुपये--------------------------------पहले चार घंटे के लिए पांच रुपये, चार से 12 घंटे के 10 रुपये और 12 से 24 घंटे के 15 रुपये
स्कूटर-मोटरसाइकिल 10 रुपये ---------------------पहले दो घंटे के लिए 15 रुपये, उसके बाद हर घंटे के 10 रुपये (कुल 235 रुपये प्रतिदिन)
कार-जीप 20 रुपये--------------------------------पहले दो घंटे के लिए 30 रुपये, उसके बाद हर घंटे के 15 रुपये (कुल 360 रुपये प्रतिदिन)

मासिक दाम
-----------------------पुराने रेट-----------नए रेट
साइकिल---------------100 रुपये---------200 रुपये
स्कूटर-मोटरसाइकिल-----200 रुपये--------1500 रुपये
कार-जीप---------------600 रुपये--------4000 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed