{"_id":"572235af4f1c1bb938a921b0","slug":"chandigarh-railway-station-got-excellent-award-for-hygiene","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता के लिए चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को मिला उत्कृष्ट पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता के लिए चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को मिला उत्कृष्ट पुरस्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 28 Apr 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की स्वच्छता के लिए डीआरएम ने एसएस टीपी सिंह को दिया शील्ड।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ब्यूटी के रेलवे स्टेशन को सफाई, यात्री सुविधा एवं अन्य व्यवस्थाओं को देखते हुए मंडल में उत्कृष्ट अवार्ड से नवाजा गया है। यह अवार्ड चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के स्टेशन सुपरिटेंडेंट टीपी सिंह को अंबाला मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार ने बुधवार को अंबाला में दिया। वहीं कामर्शियल वर्किंग के लिए पटियाला रेलवे स्टेशन को पूरे मंडल में बेस्ट अवार्ड दिया गया है।
विज्ञापन
देश में पहली रेल 16 अप्रैल 1853 को बंबई से थाने के बीच चलाई गई थी। इसी उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष रेल सप्ताह समारोह मनाया जाता है। इस साल 61वां रेल सप्ताह मंडल कार्यालय अंबाला छावनी में बुधवार को आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
इस दौरान वर्ष 2015-16 में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महाप्रबंधक द्वारा अंबाला मंडल को उत्तर रेलवे के सर्वश्रेष्ठ मंडल की शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डीआरएम दिनेश कुमार ने 307 कर्मचारियों को व्यक्तिगत एवं 39 सामूहिक पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन