फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Punjabi Manch hunger strike in support of farmers

किसानों के समर्थन में चंडीगढ़ पंजाबी मंच ने की भूख हड़ताल

Thu, 24 Dec 2020 02:17 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Punjabi Manch hunger strike in support of farmers
हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट पर किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। किसानों के समर्थन में गांव हल्लोमाजरा के लाइट प्वाइंट पर चंडीगढ़ पंजाबी मंच ने बुधवार को भूख हड़ताल की। गांव के लोगों ने चंडीगढ़ मंच के अध्यक्ष सुखजीत सिंह की अध्यक्षता में भूख हड़ताल करते हुए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। ये लोग दिल्ली में धरना दे रहे किसानों के समर्थन में भूख हड़ताल पर सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक सड़क के किनारे बैठै। इस दौरान पास से गुजर रही गाड़ियों में बैठे मुसाफिर भी हाथ हिलाते हुए उनका समर्थन कर रहे थे।
विज्ञापन

गांव के लोग किसानों के समर्थन में होर्डिंग पकड़ प्रदर्शन कर रहे थे। सुखजीत सिंह ने बताया कि भूख हड़ताल में बैठक कई लोग अभी दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन से भी होकर आए हैं। उन्होंने कहा कि किसान तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की बात कह रहे हैं, लेकिन सरकार किसानों की नहीं सुन रही है। सरकार के इस रवैये की वजह से कई किसानों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है।
विज्ञापन

सेक्टर- 17 के प्लाजा में किसानों के समर्थन में की भूख हड़ताल
किसानों के समर्थन में सेक्टर- 17 के प्लाजा में लेखक, सिविल सोसाइटी, पंजाब किसान यूनियन ने भी भूख हड़ताल की। केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा के सुखदेव सिंह सिरसा, एडवोकेट करम सिंह, कमलजीत सिंह अमनदीप सिंह, देवी दयाल शर्मा, बलबीर मुसाफिर सहित अन्य कई लोगों ने भूख हड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed