कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेसियों का हरियाणा सीएम आवास कूच, चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में लेकर छोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सरकारी आवास का घेराव करने निकले कांग्रेस सेवा दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ पुलिस ने सोमवार को सेक्टर 15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन के बाहर रोककर हिरासत में ले लिया। हालांकि देर शाम सभी को रिहा कर दिया गया।
कांग्रेस सेवा दल के प्रधान निर्मल सिंह की अगुवाई में दल के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानूनों के विरोध में हरियाणा के मुख्यमंत्री का आवास घेरने का एलान किया था। सोमवार दोपहर जैसे ही दल के नेता और कार्यकर्ता पंजाब कांग्रेस भवन से बाहर निकले, पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक लिया।
पुलिस ने भारी बल, आंसू गैस और वाटर कैनन आदि तैनात किए थे, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संख्या काफी कम थी। इन कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड के पास ही प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और बैरिकेड को जबरन पार करने की कोशिश की। इनमें सेवा दल की महिला कार्यकर्ता भी शामिल थीं। पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
Chandigarh: Punjab Pradesh Congress Sewa Dal members today held a demonstration near Haryana CM's residence to protest against Centre's Farm Laws.
Protesters were detained by police as they tried to cross the barricades. pic.twitter.com/5xeusGxXOl — ANI (@ANI) December 28, 2020