{"_id":"0c62966bb53e1e9d0e602e6bf01e7921","slug":"chandigarh-public-got-five-new-police-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ को मिल गए 5 नए थाने, अब हो गए 16","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ को मिल गए 5 नए थाने, अब हो गए 16
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 16 Dec 2015 04:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़वासियों को पांच नए थाने और मिल गए। इसके साथ ही अब शहर में थानों की संख्या 16 हो गई है। ये पांच नए थाने सेक्टर 49 ,मौली जागरां, मलोया, आईटी पार्क और सारंगपुर में खोले गए है। सांरगपुर थाने का उद्घाटन एडवाइजर विजय कुमार देव ने किया।
विज्ञापन
जबकि मौली जागरां पुलिस स्टेशन का उद्घाटन आईजी आरपी उपाध्याय ने किया। डीआईजी एएस चीमा और एसएसपी सुखचैन सिंह गिल ने आईटी पार्क और सेक्टर 49 पुलिस स्टेशन का फीता काटा। मौली जागरां में आईजी ने लोगों को संबोधित भी किया।
विज्ञापन
आईजी ने लोगों से कहा कि इलाके के लोगों की लंबे समय से पुलिस स्टेशन की मांग थी जो कि आज जाकर पूरी हुई है।आईजी ने बताया कि मौली जागरां थाने में 75 पुलिस कर्मियों का स्टॉफ होगा जिसमें 63 पुलिस कर्मचारी और 12 होमगार्ड केे जवान होंगे । आईजी ने लोगों से पुलिस की मदद करने की अपील भी की।
विज्ञापन
एसएसपी ने सुनीं समस्याएं
एसएसपी डा. सुखचैन सिंह गिल ने आईटी पार्क में बने नये थाने का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने एसएसपी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। आईटी पार्क स्थित कंपनी के कुछ प्रतिनिधियों ने एसएसपी को बताया कि शाम के समय रेलवे फाटक की तरफ बने गेट के आसपास आईटी कंपनी के इंप्लाइज को अकसर लूट लिया जाता है। इसके लिये एसएसपी से कर्मचारियों ने बीट स्टाफ बढ़ाने की मांग की।
कॉरपोरेट ऑफिस जैसा बनेगा आईटी पार्क का थाना: एसएसपी
आईटी पार्क में बने अस्थाई थाने के उद्घाटन के बाद एसएसपी ने कहा कि वहां चाहते हैं कि आईटी पार्क में दो एकड़ जगह पर बनने वाली थाने की बिल्डिंग बिल्कुल कॉरपोरेट ऑफिस जैसी बनेगी। एसएसपी ने बताया कि थाने की बिल्डिंग आईटी पार्क के भवनों जैसी होगी।
एसएसपी ने कहा कि आईटी पार्क थाने के अंदर ही साइबर सेल का ऑफिस भी हो ताकि साइबर क्राइम से जुड़े मामले को आईटी पार्क स्थित आईटी प्रोफेशन की कंपनी से मिलकर सुलाया जा सके। इन दो थानों के बनने से मनीमाजरा एरिया में अब तीन पुलिस स्टेशन हो गए है।