फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Public Facing Water Crisis in Summer Season

चंडीगढ़ः 24 घंटे सप्लाई के दावे हुए हवा हवाई, 40 फीसदी आबादी पानी की कमी से जूझ रही

Mon, 27 May 2019 11:09 AM IST
खुशबू गोयल नीरज कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 27 May 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Public Facing Water Crisis in Summer Season
फाइल फोटो
गर्मियां आते ही चंडीगढ़ में पानी की किल्लत शुरू हो गई है। अप्रैल तक अतिरिक्त पानी लाने के लंबे-चौड़े किए जा रहे दावों की हवा निकल गई है। चंडीगढ़ में कई जगहों पर पानी की किल्लत शुरू हो गई है। शहर में इस समय 250 से ज्यादा ट्यूबवेल हैं। इनमें से करीब 50 ट्यूबवेल खराब पड़े हैं। कई ट्यूबवेल की पानी खींचने की क्षमता भी कम हो गई है।
विज्ञापन


जलस्तर और नीचे चला गया है। कई सेक्टरों में पानी का प्रेशर इतना धीमा है कि दूसरी मंजिल में आते-आते पानी की धार बूंदों में तब्दील हो जाती है। शहर में इस समय 110-115 एमजीडी की मांग है, लेकिन आपूर्ति केवल 85 एमजीडी की हो रही है। इससे समस्या बढ़ गई है। हाल-फिलहाल इसका जल्द ही कोई हल भी नहीं निकलने वाला। लोग भारी भुगतान कर प्राइवेट टैंकर मंगवाने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन


कैंबवाला के बैंसला मोहल्ले में 15 दिन से पानी की कमी
यहां ऊंचाई पर बसे बैंसला मोहल्ले में बसे लोगों को पिछले 15 दिनों से पानी की कमी से जूझना पड़ रहा है। करीब 50 घरों में सप्लाई बंद है। गांव के निवासी देव कुमार, बनारसी दास, बख्शा राम, बरखा राम ने बताया कि ऊंचाई में घर होने के कारण पानी की सप्लाई बाधित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत करने के बाद नगर निगम की ओर से टैंकर भेजे गए हैं, लेकिन इससे कमी पूरी नहीं हो रही। इस वजह से लोगों ने प्राइवेट टैंकर मंगवाने पर मजबूर हो गए हैं। एक टैंकर पर 300 से 500 रुपये का खर्च आ रहा है।

हल्लोमाजरा में दो ट्यूबवेल खराब

हल्लोमाजरा के दीप कांपलेक्स में भी पानी की किल्लत शुरू हो चुकी है। दो ट्यूबवेल पिछले 15 से दिनों से खराब हैं। लोग प्राइवेट टैंकरों पर निर्भर हैं। पिछले दो दिनों से नगर निगम ने भी पानी का टैंकर भेजना शुरू किया है। दीप कांपलेक्स के लोगों का कहना है कि पानी का कनेक्शन तो कर दिया गया, लेकिन पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई है। यहां के लोगों को कुछ दिन पहले ही पानी के कनेक्शन दिए गए हैं। खराब पड़े ट्यूबवेल की सुध नहीं ली जा रही। 15 दिनों से अधिक समय बीत चुका है। यहां के लोग भी प्राइवेट टैंकरों पर निर्भर हैं।

खुड्डा अलीशेर में कई दिनों से पानी की किल्लत
खुड्डा अलीशेर की माधव कालोनी में भी पानी की किल्लत है। करीब एक महीने से यहां के अधिकतर लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। एक तो यहां पानी का प्रेशर कम है, जो आता है तो लोगों की ओर से लगाई गई मोटर पानी को खींच लेती है। यहां के लोगों को भी प्राइवेट टैंकर मंगवाना पड़ रहा है। माधव कालोनी के निवासी अमित कुमार का कहना है कि ग्राउंड फ्लोर पर ही लो प्रेशर से पानी आ रहा है। दूसरी मंजिल पर तो पानी आएगा नहीं। प्रशासन और नगर निगम को इस बारे में कई बार बताया जा चुका है, लेकिन सुनवाई नहीं होती। यदि घरों में पानी आए तो लोग मोटर क्यों चलाए।

दड़वा भी पानी बिना बेहाल
रेलवे स्टेशन के साथ सटे गांव दड़वा में भी पानी की किल्लत चल रही है। गांव के पूर्व सरपंच गुरप्रीत सिंह का कहना है कि गांव के दो ट्यूबवेल पिछले कई दिनों से खराब हैं। शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। तपिश बढ़ने के साथ लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जब गांव प्रशासन के अंतर्गत आता तो जल्दी सुनवाई होती थी। जब से निगम में गांव आया है, तभी से कठिनाई बढ़ गई है। खराब पड़े दोनों ट्यूबवेल से काफी जनता प्रभावित है। प्रशासन इन्हें जल्द से जल्द ठीक करवाए।

सेक्टरों में भी लो प्रेशर से पानी

सिर्फ पेरीफेरी ही नहीं बल्कि कई सेक्टरों में पानी की किल्लत बढ़ने लगी है। सेक्टर 19, 20, 31, 27, 28 में भी पानी का संकट गहराया है। सेक्टर 19 सी के आरडब्ल्यूए के प्रधान एके डढवाल का कहना है कि ग्राउंड फ्लोर पर बहुत धीमी गति से पानी आ रहा है। नगर निगम पानी की सप्लाई देने में पूरी तरह से विफल रहा है। हम सभी समय पर पानी का बिल अदा करते हैं तो समय पर उचित मात्रा में जलापूर्ति भी होनी ही चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।

कम से कम तीन महीने और इंतजार करना होगा
नगर निगम के सूत्रों का कहना है कि फेज पांच और छह की लाइन से 29 एमजीडी अतिरिक्त पानी की आपूर्ति होने में देरी होगी। इसका कारण है कि जब ट्रायल किया गया तो पानी की पाइप लाइन की ज्वाइंट खुल गई। यह ज्वाइंट रेलवे क्रासिंग पर आता है। अब इसे दुरुस्त करने की जिम्मेदारी रेलवे की है। ऐसे में माना जा रहा है कि अब इसे ठीक होने में कम से कम तीन महीने का समय और लगेगा। अब रेलवे कब इस काम को शुरू  करेगा, खुद नगर निगम को भी जानकारी नहीं है।

इन एरिया में भेजा नगर निगम ने पानी
रविवार को सेक्टर 19, 20, 31, 29, 22, 27, 28, के अलावा कैंबवाला, दड़वा, रायपुरखुर्द सहित अन्य कालोनियों, गांवों और सेक्टरों में भी नगर निगम ने टैंकरों से पानी भेजा है।

पानी मंगाना है तो इस नंबर पर करें फोन
यदि आप पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं तो नगर निगम के नंबर पर 0172-2540200 कॉल कर सकते हैं।

जहां-जहां पानी की दिक्कत है, कोशिश रहेगी कि वहां पर जल्द से जल्द पानी की दिक्कत दूर की जाए। गरमी की वजह से मांग बढ़ गई है। जो ट्यूबवेल खराब हैं, उन्हें जल्द से जल्द ठीक कराया जाएगा।
- राजेश कालिया, मेयर

नगर निगम ने पानी की सप्लाई को एक घंटा बढ़ा दिया है। पहले चार बजे पानी की सप्लाई होती थी, अब वह सुबह तीन बजे से कर दी गई है। 25 टैंकर किराए पर लिए गए हैं। उन टैंकरों में भी मोटर फिट किया गया है, ताकि लोगों की टंकी पर पानी चढ़ा दिया जाए।
- एनपी शर्मा, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर, पब्लिक हेल्थ नगर निगम

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed