{"_id":"60f5eaa31ccc25099f0cf126","slug":"chandigarh-professors-prepare-bone-fixing-powder","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी कामयाबी: हड्डी टूटने पर नहीं डालनी पड़ेगी रॉड, अब पाउडर से होगी ठीक, चंडीगढ़ के प्रोफेसरों ने बनाया फॉर्मूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी कामयाबी: हड्डी टूटने पर नहीं डालनी पड़ेगी रॉड, अब पाउडर से होगी ठीक, चंडीगढ़ के प्रोफेसरों ने बनाया फॉर्मूला
Tue, 20 Jul 2021 03:48 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 20 Jul 2021 03:48 AM IST
सार
अब हादसे में हड्डी टूटने पर रॉड डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय और पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के दो प्रोफेसरों ने एक खास फॉर्मूले की मदद से हड्डी को जोड़ने वाला पाउडर तैयार किया है। इसका पेटेंट भी हो चुका है। खास बात यह है कि इसका उत्पादन भी अपने ही देश में होगा।
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुर्घटना में तमाम लोगों के हाथ-पैर की हड्डियां टूट जाती हैं। डॉक्टर उसे ठीक करने के लिए रॉड डालते हैं या फिर प्लेट लगाते हैं। यह तरीका महंगा भी पड़ता है और जल्द हड्डी का विकास भी नहीं होता। अब रॉड व प्लेट लगाने से छुटकारा मिल जाएगा। पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) व पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) के प्रोफेसरों ने एक पाउडर तैयार किया है, जिसे किसी भी स्कैप फोल्ड में डालकर इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस फार्मूले व पाउडर का पेटेंट भी हो गया है।
विज्ञापन
पीयू के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग की प्रो. सीमा कपूर व पेक की प्रो. उमा बत्रा ने यह शोध 2009 में शुरू किया था। उन्होंने दुनियाभर के आंकड़े इकट्ठे किए। पाया कि हड्डी के कैंसर में हड्डी को काटना पड़ता है। उसकी जगह रॉड आदि का इस्तेमाल किया जाता है, जो मेटल की होती है। इसके अलावा हड्डी टूटने पर भी यही होता है।
विज्ञापन
उन्होंने पहले हड्डी में पाए जाने वाले सभी तत्वों का अध्ययन किया। सबसे महत्वपूर्ण तत्व कैल्शियम, फॉस्फेट, सिलिकॉन हैं। इन सभी का विकल्प उन्होंने केमिकल के जरिए तैयार किया, जो सिंथेटिक हैं। यह पाउडर के रूप में बना है।
विज्ञापन
अब अमेरिका से नहीं मंगवाना पड़ेगा पाउडर
प्रो. उमा बत्रा का कहना है कि हड्डियों आदि की मरम्मत के लिए अमेरिका से सामान मंगवाया जाता है जो 70 हजार रुपये किलो मिलता है। अब इस फार्मूले से यह सामान यहीं पर मिलने लगेगा, जो सस्ता होगा। साथ ही यह पाउडर हड्डी का विकास बहुत जल्द करेगा। रॉड आदि डालने से होने वाली तकलीफ भी नहीं होगी। इस पाउडर का शरीर पर कोई नकारात्मक प्रभाव भी नहीं पड़ेगा।