फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Police's attitude: If complete documents are found then cover of fog light is removed and challan issued.

चंडीगढ़ पुलिस का रवैया : दस्तावेज पूरे मिले तो फॉग लाइट का कवर हटाकर काट दिया चालान

Fri, 18 Oct 2024 04:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Police's attitude: If complete documents are found then cover of fog light is removed and challan issued.
चालक ने गलत चालान काटने और दुर्व्यवहार करने पर पुलिस अधिकारियों से की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सुबह के वक्त काम के बाद घर लौटे रहे एक चारपहिया गाड़ी चालक का चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने फॉग लाइट का चालान काट दिया। चालक का आरोप है कि गलत तरीके से उसकी गाड़ी का चालान कर चंडीगढ़ के कुछ ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने उसके साथ धक्केशाही की है। चालक ने अफसरों से गलत चालान काटने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। खुड्डा अलीशेर निवासी हरेंद्र सिंह ने बताया कि वह चंडीगढ़ सेे रोज रात के वक्त शिमला अखबार की सप्लाई लेकर जाता है। गाड़ी चलाकर वह परिवार का गुजर बसर कर रहा है। वीरवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे शिमला से वापस चंडीगढ़ पहुंचा तो सेक्टर-दो में पंजाब-हरियाणा सीएम रेजिडेंस के बीच वाले चौक से पहले ट्रैफिक पुुलिस कर्मियों ने उसे रोक लिया। पुलिस के कहने पर उसने दस्तावेज चेेक करवाए, जो पूरे थे। इसके बाद पुलिस ने कहा कि उसकी फॉग लाइट जली हुई है। जबकि चालक का कहना है कि उसकी गाड़ी की फॉग लाइट काले कपड़ों से कवर है और बंद है। आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने खुद ही फॉग लाइट का कवर हटाकर उसका 500 रुपये का चालान काट दिया है। उनकी इस हरकत को उसने कैमरे में कैद कर लिया।

चालक हरेंद्र ने ट्रैफिक पुलिस के अफसरों से ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, जो मजदूरों को नाजायज परेशान कर रहे हैं। चालक के मुताबिक उसने बेहद सलीके से सर जी कहकर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों से बात की, जबकि ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और द्वेष भावना में गलत चालान काट दिया। इस संबंध में जब एक डीएसपी स्तर के अधिकारी से बात की तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed