{"_id":"643947ab646ff2e64e05dd73","slug":"chandigarh-police-suspended-three-constables-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: क्राइम सेल के प्रभारी नरेंद्र पटियाल लाइन हाजिर, तीन सिपाही निलंबित, जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: क्राइम सेल के प्रभारी नरेंद्र पटियाल लाइन हाजिर, तीन सिपाही निलंबित, जानें क्या है मामला
Fri, 14 Apr 2023 06:04 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 14 Apr 2023 06:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ पुलिस ने जिला अपराध प्रकोष्ठ के तीन कांस्टेबलों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है जबकि इंचार्ज इंस्पेक्टर नरिंदर पटियाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह मामला आईपीएल मैच में ऑनलाइन गैंबलिंग/सट्टा लगाने के मामले में पकड़े तीन आरोपियों से जुड़ा है। सूत्रों के मुताबिक प्रकोष्ठ के निलंबित कांस्टेबल पकड़े गए आरोपियों से पैसे लेने की फिराक में थे। इसकी सूचना पुलिस के आला अफसरों तक पहुंच गई। इसके बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई। प्रकोष्ठ का इंचार्ज होने के चलते इंस्पेक्टर नरिंदर पटियाल पर कार्रवाई कर पुलिस लाइन भेजा गया है। सेल में तैनात कॉन्स्टेबल हंसराम, मंजीत और संदीप के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
सेक्टर 34 से हुई थी गिरफ्तारी
आईपीएल मैच में ऑनलाइन गैंबलिंग/सट्टा लगाने के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने तीन आरोपियों को सेक्टर 34 के शाम शॉपिंग मॉल के पास खुले मैदान से गिरफ्तार किया था। सेक्टर 34 पुलिस थाना में गैंबलिंग एक्ट की धारा 13ए, 3 और 67 समेत आईपीसी की धारा 34 के तहत केस दर्ज किया गया है। इन आरोपियों के कब्जे से 6400 रुपये, 5 मोबाइल फोन और एक हरियाणा नंबर की हुंडई कार भी बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान वीआईपी रोड जीरकपुर निवासी पर्थ गोयल (25), नितिन (40) और गगन (25) के रूप में हुई है। पर्थ ही गैंग का सरगना है।
विज्ञापन
इस तरह करते थे बेटिंग
जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने आईपीएल मैच में सट्टे के लिए एक एप बना रखा था। यह गैंग बड़े स्तर पर आईपीएल में ऑनलाइन बेटिंग करता था। गैंग के सरगना पर्थ ने व्हाट्सएप ग्रुप बना रखे थे और ग्रुप्स में 20 से 30 हजार की आईडी देता था। इसके बाद आगे बेटिंग का काम चलता था।
विज्ञापन