{"_id":"574c9d774f1c1b0e7610911e","slug":"chandigarh-police-ssp-sukhchain-singh-gill-police-headquartor-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":" पुलिसकर्मियों के खिलाफ एसएसपी को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मियों के खिलाफ एसएसपी को दी शिकायत
ब्यूरो,अमर उजाला/चंडीगढ़
Updated Tue, 31 May 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोटरसाइकिलों से बैटरी चोरी होने की शिकायत पर पहुंचे बीट इंचार्ज के गैर जिम्मेदाराना रवैए के खिलाफ पीड़ित छात्र के पिता ने एसएसपी को लिखित शिकायत दी है। सोमवार को पीड़ित छात्र के पिता नरेंद्र कुमार पांडेय ने हेडक्वार्टर में पब्लिक विंडो पर सेक्टर-32 के बीट इंचार्ज रंजीत सिंह व एक अन्य पुलिसकर्मी के खिलाफ शिकायत दी।
पीड़ित नरेंद्र पांडेय ने बताया कि रविवार शाम को उनका बेटा सीए की कोचिंग लेने के लिए सेक्टर-32 गया था। कोचिंग में पढ़ने के बाद जब वह करीब 7.30 बजे मोटरसाइकिल के पास आया तो उसमें से बैटरी चोरी हो चुकी थी। साथ ही एक और मोटरसाइकिल से बैटरी चोरी हुई थी।
पीड़ितों ने 100 पर फोन कर चोरी की सूचना दी। मौके पर सेक्टर-34 पुलिस स्टेशन में तैनात रतन लाल पहुंचे। चोरी के बारे में जानने के बाद कहा इससे पहले भी यहां पर पुलिस वाले की भी बैटरी चोरी हो चुकी है। उसने भी दूसरी बैटरी डलवा ली थी, तुम भी नई बैटरी डलवा लो। पीड़ित ने जब पुलिसकर्मी से शिकायत लेने को कहा तो रंजीत ने पुलिस स्टेशन जाकर रिपोर्ट लिखवाने की बात कही और मौके से चल गए।
विज्ञापन
बाद में थाने से एक हेड कांस्टेबल आया और उनकी शिकायत ली। पीड़ित ने जब हेड कांस्टेबल से पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने को कहा तो उन्होंने बाद में देखने की बात की और चले गए। पीड़ित पक्ष का कहना है कि जनता के बीच इस तरह का रवैया अफसोस जनक था। पुलिस कर्मचारियों की ओर से मामले की जांच करनी तो दूर, पीड़ितों की बात सुनना भी तैयार चाहते थे।