फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh police now back foot on traffic system of sector 26 mandi

ट्रैफिक पुलिस ने मंडी में वन वे सिस्टम से हाथ खींचे

Mon, 21 Dec 2015 04:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 21 Dec 2015 04:27 PM IST
विज्ञापन
chandigarh police now back foot on traffic system of sector 26 mandi

सेक्टर-26 की सब्जी मंडी और ग्रेन मार्केट में वन वे लागू करने के फैसले से ट्रैफिक पुलिस ने अपने हाथ खींच लिए हैं जबकि रविवार से मंडी में नया ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया गया है।

विज्ञापन


मंडी को वन वे करने के साथ साथ यहां पर एग्जिट और एंट्री द्वार भी अलग अलग बनाए गए हैं। लेकिन नए प्लान को सुचारु रूप से चलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से कोई कर्मचारी तैनात नहीं किया गया।
विज्ञापन


मालूम हो कि यह निर्णय एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड और मार्केट कमेटी की ओर से शनिवार को लिया गया था। रविवार को मार्केट कमेटी के कर्मचारियों ने सिक्योरिटी गार्ड्स की मदद से इसे लागू करवाने का प्रयास किया। लेकिन कमेटी के पास नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने और निर्णय को न मानने वालों के खिलाफ कार्रवाई का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस कारण रविवार को दिनभर सुरक्षाकर्मियों और मंडी में आने वाले लोगों के बीच बहसबाजी होती रही। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि जब तक प्रशासन वन वे और मंडी के ट्रैफिक प्लान के संबंध में नोटिफिकेशन जारी नहीं करता तब तक पुलिस की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की जाएगी।

वन वे लागू होने के बावजूद अभी भी मंडी के भीतर जाम लग रहा है, क्योंकि कई लोग अभी भी सड़क पर वाहन पार्क कर रहे हैं। यहां तक कि आढ़ती और दुकानदार भी अपने वाहन अपनी दुकानों के आगे ही सड़क पर पार्क कर रहे हैं जिस कारण जाम की मुश्किल आ रही है।  इसके साथ ही नो पार्किंग में अभी भी लोग वाहन पार्क कर रहे हैं।

मनीष चौधरी, एसएसपी ट्रैफिक ने बताया कि अभी सेक्टर-26 मंडी में कोई वन वे सिस्टम नहीं है। यह तभी शुरू होगा जब प्रशासन इस बारे में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नोटिफिकेशन जारी करेगा।

राजेंद्र कुमार,सचिव, मार्केट कमेटी ने बताया कि पुलिस को भी जानकारी है कि मंडी के अंदर कोई व्यवस्था न होने के कारण जाम लगता है लेकिन इसके बावजूद वह यहां पर कोई कर्मचारी तैनात नहीं करते। ट्रैफिक पुलिस को कई बार पत्र लिखकर जाम और नो पार्किंग में वाहन पार्क करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए कर्मचारी तैनात करने की मांग की गई है। इसलिए मार्केट कमेटी अब खुद ही वन वे लागू करने का निर्णय लेना पड़ा।

 
सतप्रकाश अग्रवाल, सलाहकार, ग्रेन मार्केट के सलाहकार ने बताया कि मंडी के भीतर जाम की दिक्कत ट्रैफिक पुलिस ही दूर कर सकती है। व्यापारियों से भी अपील की जाएगी कि वह अपने वाहन सड़क पर पार्क न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed