{"_id":"659babc78a35a6def2006a9f","slug":"chandigarh-police-is-going-to-give-lot-of-importance-to-it-in-group-c-constable-recruitment-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: पुलिस के लिए चुनौती बना बढ़ता साइबर अपराध... अब तकनीकी माहिर ही बन पाएंगे कांस्टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: पुलिस के लिए चुनौती बना बढ़ता साइबर अपराध... अब तकनीकी माहिर ही बन पाएंगे कांस्टेबल
Mon, 08 Jan 2024 02:31 PM IST
निवेदिता वर्मा
बृजेन्द्र गौड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
बृजेन्द्र गौड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 08 Jan 2024 02:31 PM IST
सार
स्टैंडिंग ऑर्डर के मुताबिक मौजूदा समय में ग्रुप सी में भर्ती के लिए वर्टिकल आरक्षण अनुसूचित वर्ग में 18 प्रतिशत, ओबीसी अभ्यर्थी के लिए 27 प्रतिशत, आर्थिक पिछड़े वर्ग के लिए 10 प्रतिशत तय है। वहीं, होरिजेंटल आरक्षण में एक्स-सर्विसमैन श्रेणी में 10 प्रतिशत और महिला अभ्यर्थी के लिए 33 प्रतिशत का आरक्षण है।
विज्ञापन
cyber crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ समेत देशभर में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है। दूर छुप कर साइबर अपराध करने वालों को पकड़ने के लिए अब शारीरिक मजबूती ही नहीं बल्कि तेज दिमाग भी चाहिए ताकि टेक्नोलॉजी को समझ अपराध सुलझाया जा सके। ऐसे में चंडीगढ़ पुलिस पहली बार ग्रुप सी वाली कांस्टेबल भर्ती में आईटी को काफी महत्व देने जा रही है।
डीजीपी ने इस भर्ती को लेकर एक स्टेंडिंग ऑर्डर जारी किया है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि विभाग की जरूरत साइबर सुरक्षा, डाटा माइनिंग, नेटवर्क प्रबंधन, डाटा विश्लेषण, वायरलेस एवं टेली कम्यूनिकेशन, वेबसाइट एडमिनिस्ट्रेशन, कंप्यूटर/डिजिटल फोरेंसिक विश्लेषण, सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन, प्रोग्रामिंग/कोडिंग, डाटाबेस एडमिनिस्ट्रेशन, आईटी सपोर्ट, साइबर क्राइम और ओएसआईएनटी विश्लेषण है। इसमें दक्षता रखने वाले लगभग 200 कांस्टेबल भर्ती किए जाएंगे। इसे लेकर जल्द विभाग विज्ञापन जारी करेगा।
डीजीपी खुद इस भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण करेंगे। वहीं, ड्राइविंग और कंप्यूटर दक्षता कांस्टेबल पद के लिए महत्वपूर्ण अंग बताया गया है। परीक्षा में किसी प्रकार की धोखाधड़ी न हो, इसके लिए बॉयोमीट्रिक पंजीकरण है। इससे किसी अन्य की जगह कोई फर्जी अभ्यर्थी परीक्षा में दाखिल नहीं हो पाएगा। ई-गर्वनेंस को बढ़ावा देने के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रक्रिया को रखा जाएगा। इसका लिंक www.chandigarhpolice.gov. in. पर उपलब्ध होगा। भर्ती से जुड़ी योग्यता समेत अन्य प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी विज्ञापन में दी जाएगी।
विज्ञापन
दौड़ में उम्र के हिसाब से समय में छूट
शारीरिक परीक्षा में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 1600 मीटर की दौड़ है। उम्र की श्रेणी के हिसाब से पुरुष अभ्यर्थियों के लिए दौड़ पूरी करने का समय तय किया गया है। पुरुषों में 18 से 45 वर्ष की उम्र तक के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
इसी तरह महिला अभ्यर्थियों के लिए 800 मीटर की दौड़ है। 45 वर्ष तक की महिला अभ्यर्थी भाग ले सकती हैं। वहीं लंबी कूद और ऊंची कूद भी है। उम्र के हिसाब से अभ्यर्थियों को इसमें भी कम-ज्यादा की छूट है। पुरुषों और महिलाओं में कद की सीमा में भी कुछ श्रेणियों में छूट रखी गई है। सामान्य वर्ग में पुरुषों का कद 170 सेंटीमीटर और महिलाओं के लिए 157.5 सेंटीमीटर होना अनिवार्य है। प्रतियोगी परीक्षा के जरिए यह सीधी भर्ती होगी।
विशेष वर्ग को मिलेगा भर्ती में लाभ
स्टैंडिंग ऑर्डर के मुताबिक मौजूदा समय में ग्रुप सी में भर्ती के लिए वर्टिकल आरक्षण अनुसूचित वर्ग में 18 प्रतिशत, ओबीसी अभ्यर्थी के लिए 27 प्रतिशत, आर्थिक पिछड़े वर्ग के लिए 10 प्रतिशत तय है। वहीं, होरिजेंटल आरक्षण में एक्स-सर्विसमैन श्रेणी में 10 प्रतिशत और महिला अभ्यर्थी के लिए 33 प्रतिशत का आरक्षण है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी और ओबीसी के लिए आवेदन फार्म 1000 रुपये, एससी और ईडब्लयूएस वर्ग के अभ्यर्थी के लिए यह 800 रुपये तथा एक्स सर्विसमैन को इसमें छूट होगी।
लिखित परीक्षा में यह होगा
लिखित परीक्षा में टायर वन के तहत सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी के लिए 40 प्रतिशत, एससी और ओबीसी के लिए 35 प्रतिशत तथा एक्स सर्विसमैन के लिए 30 प्रतिशत न्यूनतम अंक परीक्षा पास करने के लिए जरूरी होगी। यह पास करने वाले टायर 2 के लिए योग्य होंगे। परीक्षा के 24 घंटे बाद और 72 घंटे तक आंसर की वेबसाइट पर अपलोड रहेगी इसके बाद कोई आपत्ति दर्ज नहीं होगी। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एसएसपी/कमांडेंट/एसपी से जुड़ा एक बोर्ड शारीरिक परीक्षा के लिए गठित होगा।
ऊंचे अभ्यर्थियों को मिलेंगे बोनस अंक
इस परीक्षा में 183 सेंटीमीटर या इससे अधिक लंबे अभ्यर्थियों को दो अंक बोनस के मिलेंगे। वहीं 165 सेंटीमीटर या इससे ऊंची महिला अभ्यर्थियों को भी 2 बोनस अंक मिलेंगे। इसी तरह पहाड़ी क्षेत्र के पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए क्रमश: 178 और 160 सेमी या से ऊंचे कद पर बोनस अंक मिलेंगे। इसी तरह एनसीसी सर्टिफिकेट होल्डर अभ्यर्थियों को सी, बी, ए सर्टिफिकेट में क्रमश 5, 3 और 2 अंक मिलेंगे। लिखित और शारीरिक परीक्षा और बोनस अंक के आधार पर प्रत्येक श्रेणी के हिसाब से मेरिट तैयार होगा। मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेतों का सत्यापन और मेडिकल के बाद आगे की ज्वाइनिंग और ट्रेनिंग प्रक्रिया होगी।