{"_id":"6aac4f36001c71e4eb0c264b","slug":"chandigarh-police-intensifies-anti-drug-drive-14-firs-registered-and-14-accused-arrested-in-a-single-day-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1126081-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नशे के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस का अभियान तेज, एक दिन में 14 एफआईआर कर 14 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नशे के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस का अभियान तेज, एक दिन में 14 एफआईआर कर 14 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़। नशे के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस के विशेष अभियान के तहत कार्रवाई लगातार तेज की जा रही है। पुलिस की ओर से पुराने अपराधियों और नशे से जुड़े मामलों में पहले संलिप्त रहे लोगों की गतिविधियों, आवाजाही और संभावित संपर्कों की जांच के साथ नशे के हॉटस्पॉट और संवेदनशील इलाकों में छापेमारी की जा रही है। 16 सितंबर को पुलिस ने नशे और हथियारों से जुड़े मामलों में 14 एफआईआर दर्ज कर 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 68.290 ग्राम हेरोइन और दो कमानदार चाकू बरामद किए गए। अभियान के दौरान 14 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, 11 सितंबर से शुरू हुए विशेष एंटी-ड्रग अभियान के तहत अब तक 65 एफआईआर दर्ज कर 66 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान कुल 476.409 ग्राम हेरोइन, चार ग्राम आइस ड्रग, 1.191 किलो गांजा, 15 इंजेक्शन, 10 कमानदार चाकू और एक हुक्का बरामद किया गया है। अभियान के दौरान 193 लोगों को हिरासत में लिया गया।
हॉटस्पॉट से संदिग्ध तस्करों के घरों तक पहुंची पुलिस
अभियान के तहत पुलिस ने नशे के संभावित ठिकानों पर विशेष चेकिंग की। इनमें खाली इमारतें, मकान, जंगल क्षेत्र और कॉलोनियां शामिल हैं। स्थानीय स्तर से मिली सूचनाओं और पुलिस की फील्ड इंटेलिजेंस के आधार पर इन स्थानों पर तलाशी लेकर नशे की तस्करी, बिक्री और कब्जे को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
एसएसपी कंवरदीप कौर ने एसपी सिटी, संबंधित एसडीपीओ और थाना प्रभारियों के साथ दड़ुआ, धनास, मलोया, बापूधाम कॉलोनी समेत कई इलाकों में विशेष सर्च अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध नशा तस्करों के घरों पर भी पहुंचकर जांच की गई।
आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों से भी लिया फीडबैक
पुलिस की ओर से कार्रवाई के साथ सामुदायिक स्तर पर लोगों को अभियान से जोड़ने की कोशिश भी की जा रही है। डीजीपी डॉ. सागरप्रीत हुड्डा ने एसएसपी, संबंधित एसडीपीओ और एसएचओ के साथ मनीमाजरा, सारंगपुर, मलोया और सेक्टर-26 स्थित बापूधाम कॉलोनी में आरडब्ल्यूए/एमडब्ल्यूए सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान लोगों की समस्याएं, चिंताएं और शिकायतें सुनी गईं। संबंधित एसडीपीओ को शिकायतों की जांच कर जल्द समाधान के निर्देश दिए गए।
पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों, सप्लायरों, पेडलरों, बार-बार अपराध करने वालों और नशे के नेटवर्क से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने शहरवासियों से भी अपने आसपास नशे की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की है।