{"_id":"1632daf6ba80b3d382530133d9baf55d","slug":"chandigarh-police-dsp-asp-police-station-incharges","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसपी, थाना प्रभारी करेंगे एएसपी को रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएसपी, थाना प्रभारी करेंगे एएसपी को रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 19 Mar 2014 11:57 AM IST
विज्ञापन
यूटी कैडर के 2011 बैच के आईपीएस परविंदर सिंह की चंडीगढ़ पुलिस अधिकारियों ने जिम्मेदारी बढ़ा दी है। एएसपी को रिजर्व बटालियन के डिप्टी कमांडेंट के अलावा क्राइम और ला एंड आर्डर का भी चार्ज सौंपा गया है। यहीं नहीं लोकसभा चुनाव की सभी जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई है। वह एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल को रिपोर्ट करेंगे।
इसके अलावा शहर में होने वाली हर आपराधिक घटना पर नजर रखेंगे। सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने इलाके में हुई आपराधिक घटनाओं की जानकारी तुरंत एएसपी सिंह को देनी होगी।
आईपीएस परविंदर सिंह यूपी में वाराणसी में एएसपी के पद पर तैनात थे। इसके बाद उन्हें गाजियाबाद में एसपी सिटी के पद पर काम करने का मौका मिला।
गाजियाबाद में एसपी सिटी के तौर परविंदर सिंह ने सितंबर 2013 से लेकर चार फरवरी 2014 तक काम किया। इससे पहले इतने ही चार्ज निलंबित चल रहे एसपी देशराज सिंह को दिए गए थे।