फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Police Arrests 4 Snatchers

पुलिस ने एक साथ सुलझाई कई वारदातें

Sat, 12 Jul 2014 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 12 Jul 2014 12:56 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Police Arrests 4 Snatchers

पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी कर चार चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में मामले चोरी और स्नैचिंग के मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि एक्टीवा पर जाली नंबर लगाकर एक आरोपी सेक्टर-11 के छोटे चौक के पास से गुजर रहा है। पुलिस ने पंचकूला के गांव अभयपुर निवासी दलीप कुमार को दबोच लिया।
विज्ञापन


आरोपी ने बताया यह स्कूटर सेक्टर-34 से चोरी किया था। उसकी निशानदेही पर चार बाइक और बरामद हुईं। नशे की लत को पूरा करने के लिए आरोपी चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरे मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने यूपी के जिला बिजनौर निवासी शेन आलम उर्फ असलम को सेक्टर-10/11 टी-प्वांइट के पास से पल्सर बाइक पर जाली नंबर लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया।

उसने सेक्टर-15 की किसान मंडी के पास से बाइक चोरी की थी। उसकी निशानदेही पर एक होंडा बाइक बरामद हुई। पीजीआई की एमरजेंसी गेट से वह चोरी की थी। पुलिस ने उससे दो और बाइक बरामद की है।

आरोपी ने बताया पार्किंग से बाइक चोरी करता था। इसके बाद वह इन बाइकों से स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देता था। बाद में वह पार्किंग में बाइक  खड़ी कर देता था। आरोपी पर कई थानों में 22 मामले दर्ज हैं।

वहीं, तीसरे मामले में क्राइम ब्रांच ने यूपी के जिला फतेहपुर निवासी संजय उर्फ सूरज व जिला पटियाला निवासी अवतार सिंह उर्फ राजा को पीजीआई चौक के पास चोरी के बाइक के साथ गिरफ्तार किया।


आरोपी ने यह बाइक गांव बुडै़ल से चोरी की थी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तीन लाख की ज्वेलरी बरामद की है। आरोपियों पर 60 केस दर्ज हैं।

आरोपी संजय पहले भी सजा काट चुका है। पुलिस ने दोनों को शुक्रवार अदालत में पेश किया। जहां कोर्ट ने संजय को पुलिस रिमांड पर भेज दिया, जबकि दूसरी आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed