फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Police arrested three suspected accused from Hotel Lalit

Chandigarh: जिस होटल में रुके थे विराट कोहली, वहीं ठहरे थे हार्डकोर क्रिमिनल, टीम संग खिंचवाना चाहते थे फोटो

Fri, 21 Apr 2023 12:19 PM IST
निवेदिता वर्मा बृजेन्द्र गौड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
बृजेन्द्र गौड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 21 Apr 2023 12:19 PM IST
सार

मोहित भारद्वाज को इससे पहले डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल, चंडीगढ़ ने अक्तूबर, 2022 में गिरफ्तार किया था। वह गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई और दीपक टीनू का साथी है। उससे सेल ने एक पिस्टल भी बरामद की थी। शास्त्री नगर लाइट प्वाइंट के पास से उसकी गिरफ्तारी हुई थी।

विज्ञापन
Chandigarh Police arrested three suspected accused from Hotel Lalit
चंडीगढ़ का होटल ललित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू टीम के खिलाड़ी विराट कोहली समेत और बाकी टीम सदस्य चंडीगढ़ के जिस होटल में ठहरे हुए थे उसमें सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई और हत्याकांड के सह आरोपी गैंगस्टर दीपक उर्फ टीनू का साथी मोहित भारद्वाज भी ठहरा हुआ था। उसके साथ उसके पंचकूला में वर्ष 2019 में हुई डकैती के एक मामले में आरोपी नवीन समेत भाजपा नेता की जन्मदिन पार्टी में चंडीगढ़ के एक क्लब में हुई फायरिंग की घटना का आरोपी रोहित उर्फ रिंकू भी शामिल था। 

विज्ञापन


ये तीनों क्रिकेटर्स के साथ फोटो खिंचवाना चाहते थे। हालांकि पुलिस को इनकी कथित संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली तो पुलिस टीम ने होटल जाकर पूछताछ की। तीनों का सामान जांचा गया और कमरा बुक करवाने के दौरान इनके द्वारा दिए गए दस्तावेजों की जांच की गई। हालांकि इसमें कुछ आपत्तिजनक न मिलने पर सीआरपीसी की धारा 107/151 के तहत कार्रवाई करते हुए इन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया। यहां से तीनों को श्योरिटी बांड भरने पर छोड़ दिया गया। एसपी सिटी मृदुल ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


टीनू को कस्टडी से भगाने के आरोपी एसआई को ऐश करवाई थी
मोहित भारद्वाज को इससे पहले डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल, चंडीगढ़ ने अक्तूबर, 2022 में गिरफ्तार किया था। वह गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई और दीपक टीनू का साथी है। उससे सेल ने एक पिस्टल भी बरामद की थी। शास्त्री नगर लाइट प्वाइंट के पास से उसकी गिरफ्तारी हुई थी। ऐसे में आईटी पार्क पुलिस थाने में उस पर आर्म्स एक्ट का केस दर्ज हुआ था। उसने दीपक उर्फ टीनू के कहने पर सीआईए मानसा के निलंबित एसआई प्रीतपाल सिंह को चंडीगढ़ में ऐश करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता के जन्मदिन पार्टी में गोलीकांड का आरोपी रिम्मी
आरोपियों में मोहित और रोहित उर्फ रिम्मी सेक्टर 26 की बापूधाम कॉलोनी के रहने वाले हैं। वहीं नवीन हरियाणा के बहादुरगढ़ का निवासी है। बहादुरगढ़ के नवीन के खिलाफ साल 2019 में पंचकूला में डकैती का केस दर्ज किया गया था। 30 जनवरी को सेक्टर 20 के शोरूम में हुई डकैती में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और एक व्यक्ति घायल हो गया था। उस पर अंबाला में भी दो केस दर्ज बताए गए हैं। वहीं मोहित के खिलाफ सरकारी कर्मी से मारपीट का सेक्टर 17 पुलिस थाने में दर्ज हुआ था। वहीं दूसरा केस सेक्टर 7 के ग्राफो क्लब के बाहर मारपीट का है। वर्ष 2018 में एफबार क्लब में गोली चलने की घटना में जिन आरोपियों का नाम आया था उसमें रोहित उर्फ रिम्मी भी शामिल था। भाजपा नेता सहदेव सलारिया के जन्मदिन की पार्टी में यह गोली चली थी। 20 नवंबर, 2018 को मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed