फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Police and Beat Box Soldiers will do work Jointly

चंडीगढ़ पुलिस की छवि सुधारने को ये कवायद

Fri, 06 Jun 2014 12:36 PM IST
सुशील राज /अमर उजाला, चंडीगढ़
सुशील राज /अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 06 Jun 2014 12:36 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Police and Beat Box Soldiers will do work Jointly

लोगों के घर जाकर पुलिस की बेहतर छवि बनाने और उनकी समस्यां दूर करने वाले बीट बाक्स के जवान अब थाना पुलिस के साथ मिलकर काम करेगें। एसएसपी ने बीट बाक्स योजना को बेहतर करने के लिए सीआरयू ब्रांच से लेकर अपने अंडरकर लिया है।

विज्ञापन


अब बीट बाक्स पर तैनात जवान थाना प्रभारी के नेत्त्व में काम करेगें और उनका ही आदेश मानेगें। इससे पहले बीट बाक्स के जवान सीआरयू ब्रांच के अंतर्गत थे। सीआरयू ब्रांच के अंतर्गत बीट बाक्स के जवानों पर  थाना पुलिस द्वारा दिए आदेश लागू नहीं होते थे। और न ही थाना पुलिस द्वारा उनकी डयूटी नाकों या फिर अन्य जगह लगा सकते थे।
विज्ञापन


बीट बाक्स जवानों पहले सिर्फ पुलिस हेडक्वार्टर की पब्लिक विंडों पर आने वाली शिकायतों की जांच कर उनकी स्टेटस रिपोर्ट वापिस अफसरों के पास भेजनी होती थी। लेकिन अब बीट बाक्स जवानों को एसएसपी डॉ सुखचैन सिंह गिल देख रहे है और उनके काम को बेहतर से बेहतर करवाने में लगे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


146 बीट बाक्स है शहर में
लोगों के बीच बेहतर तालमेल बनाने के लिए शहर में कुल 146 बीट बाक्स है। हर पुलिस स्टेशन में उनके अधीन आने वाले क्षेत्र के हिसाब से बीट बाक्स बनाए गए है। बीट बाक्स पर सब इंसपेक्टर इंचार्ज होता है और काम करने के लिए हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल तैनात होते है। जो अपने इलाकों में सुबह से रात तक रहकर हर गतिविधि पर नजर रखते है। इस समय बीट बाक्स पर करीब 400 पुलिस जवान डयूटी दे रहे हे।  

नए बीट बाक्स दो साल से तैयार, नहीं हुए अलार्ट
बीट बाक्स जवानों को बेहतर सुविधा देने के लिए पुलिस विभाग ने दो साल पहले नए बीट बाक्स बनवाए थे। जिसके अंदर रजिस्ट्रर रखने की जगह से लेकर लोगों से मिलने जुलने के समय बैठने की जगह मौजूद थी। पुलिस ने 46 नए बीट बाक्स बनाने थे।

आधे से ज्यादा बीट बाक्स बनकर तैयार हो चुके है। लेकिन अभी नए बीट बाक्स जवानों को अलार्ट नहीं किया है। इसका कारण बीट बाक्स में बिजली का कनेक्श नहीं मिला है। वहीं पुलिस विभाग कई बार इंजीनियर विभाग को तैयार नए बीट बाक्स उन्हें सौपने के लिए पत्र लिख चुका है।

अपराधियों का रिकार्ड और शिकायतें का निपटारा करते है बीट बाक्स जवान
बीट बाक्स पर तैनात जवान अपने-अपने इलाके में रहने वाले सीनियर सिटीजन , नौकरों और अपराधियों का रिकार्ड रखते है। समय समय पर रजिस्ट्रर अपडेट करते है। इसके अलावा नौकरों  की वेरीफिकेशन का रिकार्ड रखते है। इसके साथ उनके सेक्टर में होने वाली शिकायतों की बीच जांच करते है और वेरीफिकेशन का काम भी उनका होता है। हैबीचुअल अपराधियों का रिकार्ड बीट बाक्स जवानों को अपने पास रखना होता है। इसके अलावा कोठियों में अकेले रहने वाले बुजुर्ग को समय-समय पर जाकर उनकी परेशानियों के बारे में पूछताछ करते है।


पेट्रोलिंग के लिए मिली हुई है साइकिलें
बीट बाक्स पर तैनात जवानों को सेक्टरों और रिहायशी इलाकों में पेट्रोलिंग के लिए साइकिल मिली है। इन साइकिलों से पुलिस जवान सुबह और शाम के शाम के समय पेट्रोलिंग करते है। इसके अलावा बीट बाक्स के जवान शाम के समय लोगों की समस्या सुनते है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed