{"_id":"5960ad134f1c1b90738b45d0","slug":"chandigarh-players-selected-for-world-university-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में तिरंगा लहराने जाएंगे चंडीगढ़ के खिलाड़ी, तैयारी जबरदस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में तिरंगा लहराने जाएंगे चंडीगढ़ के खिलाड़ी, तैयारी जबरदस्त
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 08 Jul 2017 03:29 PM IST
विज्ञापन
judo karate
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के कई युवा खिलाड़ी वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में अपनी ताकत दिखाने को तैयार हैं। ओलंपिक के बाद विश्व यूनिवर्सिटी गेम्स को बड़ा टूर्नामेंट माना जाता हैं। देश के जिन खिलाड़ियों के ओलंपिक खेलने का सपना सच नही हुआ। उन्हें कड़ी प्रतिस्पर्धा और मेहनत के बाद वर्ल्ड यूनिवर्सिटी का टिकट हासिल हुआ हैं। सिटी के युवराज सिंह, नकुल, कोमल, कंवलजीत सिंह, काजल और रवि पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम से विभिन्न खेलों में शिरकत करेंगे। यह गेम्स 19 से 30 अगस्त तक चीन ताइवे में खेले जाने हैं। ये सभी खिलाड़ी इस समय देश के विभिन्न शहरों में आयोजित कैंप में पसीना बहा रहे हैं। अमर उजाला ने इन खिलाड़ियों से बातचीत कर उनकी तैयारियों के बारे में जाना।
ताइक्वांडो में नकुल दिखाएंगे जौहर
ताइक्वांडो के खिलाड़ी नकुल डीएवी कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्र है। पहली बार वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में शिरकत कर रहे हैं। इस गेम में भारत की ओर कुल 16 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें 8 लड़के और 8 लड़कियां शामिल हैं। नकुल 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स, 2015 एशियन चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुके है। नेशनल और स्टेट मेडलिस्ट हैं। नकुल ने कहा कि वह इस समय रोहतक में लगने वाले कैंप में अभ्यास कर रहे हैं। गेम्स में मेडल जीतने की पूरी कोशिश करूंगा।
मौके को गवाएंगे नहीं : युवराज
लॉन टेनिस के खिलाड़ी युवराज सिंह डीएवी कॉलेज में बीए फाइनल ईयर के छात्र हैं। युवराज ने कहा कि वह पहली बार वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में हिस्सा ले रहे है। पिछले 8 साल से टेनिस खेल रहे हैं। इस दौरान एडवांस ट्रेनिंग के लिए कनाडा, जापान, थाईलैंड भी जा चुके हैं। टेनिस के महत्वपूर्ण आएटा में मेडल जीत चुके हैं। अभी रोहतक में कैंप में अभ्यास में जुटे हैं। युवराज ने कहा कि वह इस सुनहरी मौके को हाथ नही जाने देंगे। इसके लिए कड़ी मेहनत जारी हैं।
विज्ञापन
कंवलजीत मेडल के लगाएंगे जोर
कंवलजीत सिंह बैडमिंटन के स्टार खिलाड़ियों में से एक है। डीएवी कॉलेज में द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। पीयू के बैडमिंटन हाल के ट्रेनी है। नेशनल लेवल पर कई महत्वपूर्र्ण टूर्नामेंट में शहर को मेडल दिला चुके है। इससे पहले स्पेन और रूस में भारत की ओर से खेल चुके हैं। कंवलजीत ने कहा कि वह रोहतक में अभ्यास में जुटेंगे और मेडल जीतने केलिए पूरा जोर लगा देंगे।
जूडो में दम दिखाएंगी कोमल
कोमल जूडो की मास्टर खिलाड़ी है और डीएवी कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। मौजूदा समय में एनआईएस पटियाला में अभ्यास में जुटी हुई हैं। सीनियर नेशनल मेडलिस्ट है और जूनियर लेवल पर पांच बार की मेडल जीत चुकी हैं। कोमल ने बताया कि वह पहली बार वर्ल्ड यूनिवर्सिटी में खेलने का मौका मिला है
मेडल जीतने की पूरी कोशिश करूंगी : काजल
काजल तलवारबाजी की खिलाड़ी हैं और गवर्नमेंट कॉलेज-11 में द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उन्होंने कहा कि वह इससे पहले भी तीन बार विदेशों में विभिन्न टूर्नामेंट में शिरकत कर चुकी हैं, लेकिन मेडल जीत नही सकी। लेकिन इस बार मेडल जीतने का प्रयास करेंगी।
मौके भुनाने की पूरी कोशिश होगी : रवि
रवि तलवारबाजी के खिलाड़ी है और हाल ही में एसडी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरी कर चुके हैं। रवि को पहले भी 2015 में बुल्गारिया में आयोजित इंटरनेशनल फेंसिग टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिला था, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण टिकट के लिए पैसे का इंतजाम नहीं कर सका था। इस बार वर्ल्ड यूनिवर्सिटी के लिए पीयू की ओर से टिकट का खर्चा दिया जा रहा। इस सुनहरी मौके को भुनाने की पूरी कोशिश करूंगा ।