चंडीगढ़: बर्न मरीजों के लिए पीजीआई में जल्द शुरू होगा स्किन बैंक, नेशनल प्लास्टिक सर्जरी डे पर घोषणा
पीजीआई ने प्लास्टिक सर्जरी से जुड़े मरीजों के लिए हेल्पलाइन नंबर 70 8700 7677 लॉन्च किया। इस नंबर पर कॉल करके कटे अंगों को प्रिजर्व करने और उसके इलाज से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल प्लास्टिक सर्जरी डे पर चंडीगढ़ पीजीआई प्रशासन ने घोषणा की है कि जल्द ही बर्न के मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए पीजीआई में स्किन बैंक शुरू किया जाएगा। इस माध्यम से मरीजों को उनके ही शरीर के अन्य भाग से या फिर ब्रेन डेड मरीज के शरीर से त्वचा लेखन ट्रांसप्लांट किया जाएगा। पीजीआई निदेशक प्रो. जगत राम के साथ ही प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमेंट के प्रमुख डॉक्टर आरके शर्मा ने बताया कि मौजूदा समय में पीजीआई में प्रतिदिन बर्न के 15 से 20 केस आ रहे हैं। ऐसे में इन मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए इस तकनीक का प्रयोग किया जाएगा।
इस दौरान एएसआई हरजीत सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि पीजीआई में उनकी कलाई को 1 साल पहले जोड़ा गया था। अब वे लगभग 90% ठीक हो चुके हैं। वे अपने सभी काम अपने हाथ से करते हैं। वह खुद अपनी पगड़ी बांधते हैं और गन भी चलाते हैं। 2020 में पंजाब के पटियाला में बिना पास के मंडी के अंदर जाने से रोकने पर निहंग सिखों ने पुलिसकर्मियों पर तलवारों से हमला कर दिया था। इस हमले में कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए और एएसआई हरजीत सिंह का हाथ कटकर अलग हो गया था।
प्रो. जगत राम ने इस दौरान प्लास्टिक सर्जरी से जुड़े मरीजों के लिए हेल्पलाइन नंबर 70 8700 7677 लॉन्च किया। उन्होंने बताया कि इस नंबर पर कॉल करके कटे अंगों को प्रिजर्व करने और उसके इलाज से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा पीजीआई अपने पोर्टल पर ऐसा वीडियो भी अपलोड करने वाला है जिसमें कटे अंगों को प्रिजर्व करने से संबंधी जानकारी दी जाएगी, ताकि लोग दुर्घटना होने पर अंगों को सुरक्षित रखने के मानक का पालन करते हुए जल्द अस्पताल पहुंचे और उचित इलाज प्राप्त करें। इस दौरान पीजीआई के डीडीए कुमार गौरव भी मौजूद थे।